[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Tral Encounter Video: मां सरेंडर के लिए लगाती रही गुहार, त्राल एनकाउंटर में मारे गए आतंकी का आखिरी वीडियो वायरल

Tral Encounter Video: मां सरेंडर के लिए लगाती रही गुहार, त्राल एनकाउंटर में मारे गए आतंकी का आखिरी वीडियो वायरल

0
Tral Encounter Video: मां सरेंडर के लिए लगाती रही गुहार, त्राल एनकाउंटर में मारे गए आतंकी का आखिरी वीडियो वायरल
Tral encounter

Tral Encounter Video: दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के नादेर त्राल में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में तीन आतंकवादियों को मार गिराया. मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकवादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सुरक्षाबलों के हाथों मारे जाने से पहले आतंकी ने अपनी मां से बात की. वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि मां ने अपने आतंकी बेटे को सरेंडर करने के लिए मना रही है, लेकिन उसका बेटा सरेंडर करने से इनकार कर देता है. बल्कि यह कहता है कि सेना को आने दो देख लेंगे. कुछ देर बाद मुठभेड़ में वो मारा जाता है. हालांकि प्रभात खबर वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

आतंकवादी के हाथ में दिख रहा AK 47

त्राल में मारे गए आतंकवादी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वो अपने हाथ में एके 47 राइफल रखा दिख रहा है.

कैसे शुरू हुई एनकाउंटर

दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के नादेर त्राल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया. तलाश अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए. आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस के अनुसार, इलाके में तलाश अभियान अब भी जारी है.

Previous article डंडा लेकर विद्यालय में घुसा, करने लगा छात्रों की पिटाई
Next article जल-जीवन मिशन के कामों में तेजी लाने का निर्देश
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel