[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Train Fire : ‘बीड़ी’ पीने के बाद फेंक दिया कूड़ेदान में, ट्रेन में लग गई आग, देखें वीडियो

Train Fire : ‘बीड़ी’ पीने के बाद फेंक दिया कूड़ेदान में, ट्रेन में लग गई आग, देखें वीडियो

0
Train Fire : ‘बीड़ी’ पीने के बाद फेंक दिया कूड़ेदान में, ट्रेन में लग गई आग, देखें वीडियो
Train Fire Pune-Daund

Train Fire : महाराष्ट्र के पुणे जिले में सोमवार सुबह चलती डीईएमयू ट्रेन के शौचालय में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. यह घटना सुबह करीब आठ बजे यवत स्टेशन के पास हुई. रेलवे पुलिस के अनुसार, आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ. समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी IANS ने एक्स पर शेयर किया है. देखें

‘बीड़ी’ पीने के बाद फेंका गया कूड़ेदान में

रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में मध्यप्रदेश के निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दौंड-पुणे डीईएमयू ट्रेन में एक यात्री ने ‘बीड़ी’ पीने के बाद उसे कथित तौर पर ट्रेन के शौचालय के पास कूड़ेदान में फेंक दिया. अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना सुबह करीब आठ बजे हुई. डिब्बे में कागज और अन्य कचरा था, जिसने आग पकड़ ली और इसके बाद शौचालय से धुआं निकलने लगा. यह देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.’’

आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं

अधिकारी ने बताया कि उस डिब्बे में बहुत कम यात्री सवार थे. आग को जल्दी बुझा दिया गया और इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ.

Previous article Video: नाती-नातिनों को सत्तू बांटते लालू यादव, नाना के साथ मस्ती करके बच्चों का वीडियो देखिए
Next article लोटे के चक्कर में गयी 2 लोगों की जान, बेटे को बचाने कुएं में उतरे पिता ने भी तोड़ा दम
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel