[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Mimicry Row पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, वीडियो बनाने पर कही यह बात

Mimicry Row पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, वीडियो बनाने पर कही यह बात

0
Mimicry Row पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, वीडियो बनाने पर कही यह बात
**EDS: COMBO IMAGE** New Delhi: Combo imabe showing TMC's Kalyan Banerjee mimicks Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar while staging a protest along with other suspended MPs during the Winter session of Parliament, in New Delhi, Tuesday, Dec. 19, 2023. (PTI Photo/Vijay Verma) (PTI12_19_2023_000286A)

सदन में हंगामे के चलते 141 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके विरोध में बीते दिन सोमवार को निलंबित सांसद सदन की सीढ़ियों के पास बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करनी शुरू कर दी. अपनी मिमिक्री के दौरान कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति धनखड़ के सदन संचालन के तौर तरीके की नकल की. पूरी घटना के दौरान राहुल गांधी भी वहीं मौजूद थे और इस घटना का वीडियो बना रहे थे. वहीं अब मामले को लेकर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन आया है.

बेरोजगारी और महंगाई को छोड़कर मिमिक्री की हो रही चर्चा- राहुल गांधी

वहीं, राहुल गांधी ने अपने बया में यह भी कहा है कि सांसद वहां बैठे थे, मैंने उनका वीडियो शूट किया. मेरा वीडियो मेरे फोन पर है. मीडिया दिखा रहा है. किसी ने कुछ नहीं कहा. हमारे 150 सांसदों को सदन से बाहर निकाल दिया गया है. लेकिन मीडिया में उस पर कोई चर्चा नहीं है. अडानी पर कोई चर्चा नहीं है, राफेल पर कोई चर्चा नहीं है, बेरोजगारी पर कोई चर्चा नहीं है. हमारे सांसद निराश हैं और बाहर बैठे हैं. लेकिन आप उस पर मिमिक्री की चर्चा कर रहे हैं.

राहुल गांधी ने टिप्पणी करने से किया था इनकार
गौरतलब है कि इससे पहले राहुल गांधी ने इस मामले में कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया था. घटना को लेकर राहुल गांधी ने कहा था कि वो इसपर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. बता दें जिस समय टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री कर रहे थे. इस घटना के समय राहुल गांधी उसका वीडियो बना रहे थे.

सत्ता पक्ष के सांसद कर रहे हैं जोरदार विरोध

इस घटना का सदन में सत्ता पक्ष की ओर से जोरदार विरोध किया जा रहा है. सत्ता पक्ष के सांसदों ने आज एक घंटे सदन में खड़े होकर राज्यसभा के सभापति के समर्थन और विपक्षी सांसद के नकल उतारने की घटना का विरोध किया. वहीं राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है. उन्होंने राहुल गांधी का बिना नाम लिए कहा कि उन्होंने देखा की एक सांसद राज्य सभा के चेयरमैन का मजाक बना रहे थे और एक बड़े नेता उसका वीडियो बना रहे थे.

धनखड़ ने राज्यसभा में कही यह बात

राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने मिमिक्री विवाद बुधवार को राज्यसभा में कहा कि मुझे इसकी परवाह नहीं है कि आप जगदीप धनखड़ का कितना अपमान करते हैं. उन्होंने कहा कि लेकिन मैं भारत के उपराष्ट्रपति, किसान समुदाय, अपने समुदाय का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता. धनखड़ ने कहा कि मैं यह बर्दाश्त नहीं करूंगा कि कोई मेरे पद की गरिमा को भंग करे. उन्होंने कहा कि इस सदन की गरिमा की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है.

कल्याण बनर्जी ने घटना को लेकर दी सफाई
वहीं, मामला तूल पकड़ने के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने सफाई पेश की है. उन्होंने कहा कि अपने मिमिक्री पर सफाई देते हुए कहा है कि राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ मुझसे वरिष्ठ है, मेरा इरादा उन्हें ठेस पहुंचाने का नहीं था. मेरे मन में सभापति के लिए बहुत सम्मान भी है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मुद्दे पर माफी मांगने से उन्होंने इनकार कर दिया है.

मिमिक्री करना कला है- अधीर रंजन
इधर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पूरे मामले से टीएमसी सांसद का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि मिमिक्री करना एक कला है. किसी ने नहीं कहा कि ये मिमिक्री धनखड़ जी की है. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या इतने ऊंचे पद पर बैठे व्यक्ति को जाति के बारे में बात करना शोभा देता है?. गौरतलब है कि मिमिक्री कांड को लेकर जाट समाज ने भी विरोध प्रदर्शन करने की बात कर रहा है.

Also Read: ‘लोकतंत्र का गला घोंट रही सरकार’ 141 सांसदों के निलंबन पर भड़की सोनिया गांधी

Previous article Arjuna Award 2023: मोहम्मद शमी समेत 26 को अर्जुन अवॉर्ड, सात्विक और चिराग को खेलरत्न
Next article कोरोना के नए वैरिएंट से बढ़ी दुनिया में टेंशन, जानिए कितना खतरनाक है JN.1 Sub-Variant
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel