[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, कौन है आरोपी? जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, कौन है आरोपी? जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

0
पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, कौन है आरोपी? जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
पीएम मोदी (Photo: PTI)

PM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 जुलाई को मेलबर्न दौरे से ठीक पहले सोशल मीडिया पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. इस मामले की जांच ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस कर रही है. जांच में धमकी वाले पोस्ट से जुड़ा एक आईपी एड्रेस भी सामने आया है, जिसकी पड़ताल जारी है. रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान 9 जुलाई को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम होना है. इसी कार्यक्रम के प्रचार वाले फेसबुक पोस्ट के नीचे किसी ने जान से मारने की धमकी वाला कमेंट किया, जिसके बाद मामला जांच एजेंसियों तक पहुंच गया.

रिपोर्ट के मुताबिक, धमकी भरा कमेंट ‘अबू मुस्तफा’ नाम के फेसबुक अकाउंट से किया गया था. कमेंट में लिखा था कि स्टेडियम की छत बंद रखनी चाहिए, नहीं तो पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आएंगे. यह पोस्ट सामने आते ही मामला उसी दिन ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस को सौंप दिया गया. जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने धमकी वाले पोस्ट से जुड़ा आईपी एड्रेस पता लगा लिया है.

यह भी पढ़ें : अमेरिकी आजादी के 250 साल: पीएम मोदी ने ट्रंप को दी बधाई; भारत-US रिश्ते को बताया वैश्विक भलाई की ताकत

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने क्या कहा?

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, किसी भी विदेशी प्रधानमंत्री या बड़े नेता को दी गई धमकी को वहां की सुरक्षा एजेंसियां बेहद गंभीरता से लेती हैं. ऐसे हाई-प्रोफाइल दौरों के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस ही नहीं, बल्कि स्टेट पुलिस और स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स की भी होती है. इसलिए इस मामले की जांच और सुरक्षा व्यवस्था दोनों पर खास नजर रखी जा रही है.

पीएम मोदी 8 से 10 जुलाई तक रहेंगे ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर

पीएम मोदी को धमकी ऐसे समय में दी गई है, जब वे कुछ ही दिनों में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाले हैं. इस दौरान वह दोनों देशों के बीच अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे और मेलबर्न में होने वाले भारतीय समुदाय के बड़े कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहेंगे.

Previous article कैमूर : मोहनिया में अपहृता बरामद, बंद मकान का ताला तोड़ पुलिस ने कराया मुक्त, आरोपित फरार
Next article रोहतास इमरजेंसी डायरेक्टरी : मुसीबत में काम आएंगे डीएम, एसपी और एसडीएम के ये नंबर, तुरंत फोन में कर लें सेव
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel