[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National The Guardian Report : ‘आतंकियों को पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे’, बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

The Guardian Report : ‘आतंकियों को पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे’, बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

0
The Guardian Report : ‘आतंकियों को पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे’, बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Rajnath-singh

The Guardian Report: ब्रिटिश अखबार ‘द गार्डियन’ की एक खबर की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है जिसपर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यदि आतंकवादी भारत में शांति भंग करने का प्रयास करेंगे या आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करेंगे तो इसका जवाब दिया जाएगा, वो भी मुंहतोड़ जवाब…उन्होंने कहा कि यदि वे पाकिस्तान भाग जाते हैं तो भारत पड़ोसी देश में घुसकर उन्हें मारने का काम करेगा.

दरअसल, राजनाथ सिंह से ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ में प्रकाशित एक खबर को लेकर जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए उक्त बातें कहीं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने 2019 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा दृष्टिकोण के तहत कार्रवाई की और पाकिस्तान में आतंकवादियों की हत्या कराई.

पाकिस्तान में हम घुस कर मारेंगे: राजनाथ सिंह

उक्त रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान दी. उन्होंने कहा कि कोई भी आतंकवादी हमारे पड़ोसी देश से यदि हमारे भारत की शांति भंग करने का प्रयास करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. आतंकवादी हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देना भारत को आता है. उन्होंने कहा कि यदि वो भाग कर पाकिस्तान में जाएगा तो पाकिस्तान में हम घुस कर मारेंगे.

Read Also : पाकिस्तान में ईरान की एयर स्ट्राइक पर भारत ने क्या कहा, देखें वीडियो

कश्मीर से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम हटाए जाने की संभावना ?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना जानता है. इस बात का एहसास पाकिस्तान को हो चुका है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा पिछले दिनों की गई उन टिप्पणियों का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘भारत’’ मूक दर्शक नहीं रहेगा. कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहता है. वहीं, जब रक्षा मंत्री से कश्मीर से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम हटाए जाने की संभावना के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय मामले पर फैसला लेगा.

Previous article Shani Pradosh Vrat 2024: आज एकादशी व्रत पारण के बाद भी रख सकेंगे शनि प्रदोष का व्रत, जानें ज्योतिषाचार्य से सबकुछ
Next article Adah Sharma ने सुशांत सिंह राजपूत का अपार्टमेंट खरीदने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जो इंसान इस दुनिया में नहीं है…
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel