[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar पुलवामा अटैक के 10 दिनों बाद ही बड़े हमले की तैयारी में थे आतंकी, पूर्व सैन्य अधिकारी की किताब में हुआ खुलासा

पुलवामा अटैक के 10 दिनों बाद ही बड़े हमले की तैयारी में थे आतंकी, पूर्व सैन्य अधिकारी की किताब में हुआ खुलासा

0
पुलवामा अटैक के 10 दिनों बाद ही बड़े हमले की तैयारी में थे आतंकी, पूर्व सैन्य अधिकारी की किताब में हुआ खुलासा

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले के 10 दिनों बाद फिर से आतंकी वैसे ही हमले की फिराक में थे. आतंकियों ने हमले की पूरी तैयारी कर रखी था. लेकिन जवानों ने आतंकियों को खूनी साजिश को नाकाम कर दिया और योजना में शामिल कई आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया. आर्मी के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने यह खुलासा अपनी किताब कितने गाजी आए, कितने गाजी गए में किया है.

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने अपनी किताब में यह भी कहा है कि पुलवामा हमले के कुछ दिनों बाद ही पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने भारत के खिलाफ फिर से हमला करने की योजना बनाई थी. आतंकियों ने पुलवामा की तरह ही सैनिक को निशाना बनाने की कोशिश में जुटे थे. वे आत्मघाती हमला कर भारतीय सैनिकों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में थे. लेकिन आतंकी घटना को अंजाम दे पाते इससे पहले ही खुफिया जानकारी के आधार पर जवानों ने योजना में शामिल आतंकियों को ढेर कर दिया.

अपनी किताब में  रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने लिखा है कि खुफिया विभाग लगातार पुलवामा जैसे हमलों की जानकारी जुटा रही थी. इसी क्रम में तुरीगाम गांव में एजेंसियों को आतंकी मॉड्यूल की जानकारी मिली. डीएसपी अमन कुमार ठाकुर ने मिले इनपुट की जानकारी राष्ट्रीय राइफल्स को भी. इसके बाद तत्काल सेना और अन्य सुरक्षाबल के जवानों की टीम तैयार की गई और 24 फरवरी 2019 की रात तीन आतंकियों को जवानों ने तुरीगाम गांव में ही घेर लिया. आतंकियों को जवानों की मौजूदगी की भनक लग गई वे लगातार फायरिंग करने लगे. सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. जिसमें तीनों आतंकी ढेर हो गये.

Also Read: 85th Congress convention: कांग्रेस के अधिवेशन का आखिरी दिन, होगी मेगा रैली, 2 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद

सूबेदार सोमबीर और डीएसपी अमन ठाकुर ने दिखाया अदम्य साहस: पूरे ऑपरेशन में सूबेदार सोमबीर और डीएसपी अमन ठाकुर ने गजब की बहादुरी दिखाई. डीएसपी अमन ठाकुर एक घायल सिपाही को सुरक्षित जगह पहुंचाने में खुद भी आतंकियों की गोली को शिकार हो गये. लेकिन गोली लगने के बाद भी डीएसपी अमन ठाकुर ने गजब का साहत दिखाते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया. वहीं फायरिंग में 34 राष्ट्रीय राइफल्स के नायब सूबेदार सोमबीर ने भी गजब की वीरता दिखाई. घायल होने के बाद भी एक आतंकी को गोली मार गिराया. हालांकि वो खुद भी शहीद हो गये. लेकिन देश को दोनों वीर जवानों को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया.

Previous article होली पर मिलेगी कन्फर्म बर्थ, एनईआर आनंद विहार-सहरसा के बीच 2 मार्च से चलाएगा ट्रेन, बरेली में भी होगा ठहराव…
Next article Odisha News: ट्रेनों के ठहराव की मांग पर अब चार मार्च को गरपोष में रेल रोको आंदोलन
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel