[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बांग्लादेश से आतंकी घुस सकते हैं इंडिया में! बंगाल से पकड़े गए आतंकवादी ने खोले राज

बांग्लादेश से आतंकी घुस सकते हैं इंडिया में! बंगाल से पकड़े गए आतंकवादी ने खोले राज

0
बांग्लादेश से आतंकी घुस सकते हैं इंडिया में! बंगाल से पकड़े गए आतंकवादी ने खोले राज
कैनिंग से पकड़ा गया आतंकी

बांग्लादेश से भारत में आतंकी घुस सकते हैं. ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है. दरअसल, पिछले शनिवार को दक्षिण 24 परगना के कैनिंग से गिरफ्तार कश्मीरी आतंकी जावेद अहमद मुंशी (58) अबतक सात बार पाकिस्तान के कराची जा चुका है. इस दौरान उसकी कई बार आतंकी संगठन के आकाओं से मुलाकात हो चुकी है. जांच अधिकारियों का दावा है कि नदी मार्ग का यूज करके बांग्लादेश से बंगाल में आनेवाले आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट देने की राह आसान करने जावेद कश्मीर से कैनिंग पहुंचा था.

बंगाल से गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जांच अधिकारियों को कई तरह की जानकारी मिली है. एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि सीमा पर बीएसएफ की सख्ती के कारण इन दिनों सड़क मार्ग से भारतीय सीमा में प्रवेश करने का रास्ता काफी कठिन हो गया है. इस कारण वह नदी मार्ग से बंगाल की सीमा में बांग्लादेशी आतंकियों के प्रवेश का मार्ग बनाने की कोशिश में था. इसके बाद वह भविष्य में सीमा पार से आनेवाले आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाला था.

ये भी पढ़ें : Bangladeshi Terrorists: बांग्लादेश के दो संदिग्ध आतंकी मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार, भारत को तबाह करने की थी योजना

बंगाल में क्या जावेद ने कोई गुप्त मीटिंग की थी?

अधिकारी कई सवाल के जवाब जानना चाहते हैं. इसके लिए आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है. अधिकारी इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या जावेद अहमद मुंशी किसी तरह के हथियार की खेप को बंगाल में लाने का प्लान तैयार कर रहा था? पश्चिम बंगाल के कैनिंग से बांग्लादेश के रास्ते पाकिस्तान जाने के बाद वह किन-किन लोगों से मिलने वाला था? बंगाल में क्या उसने कोई गुप्त मीटिंग की थी? क्या जावेद ने किसी तरह का स्लीपर सेल बनाया था? क्या कैनिंग में वह किसी से मिला था?

जावेद के पास से जब्त की गयी कई चीजें

श्रीनगर से पुलिस की एक टीम पाकिस्तानी आतंकी संगठन के सक्रिय सदस्य होने के आरोप में गिरफ्तार जावेद को ट्रांजिट रिमांड में लेने के लिए पहुंची. बंगाल एसटीएफ और कैनिंग पुलिस के साथ मिलकर जावेद अहमद मुंशी को गिरफ्तार किया. उसपर मुस्लिम लीग को पुनर्जीवित करने की कोशिश करने का आरोप है. कैनिंग से गिरफ्तार इस संदिग्ध आतंकी के पास से एक किताब, एक सीडी, एक प्लास्टिक बैग और कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किये गये हैं.

Previous article SIP: करोड़पति बनाने वाला एसबीआई का फंड, हर महीने डालने होंगे सिर्फ 10,000 रुपये
Next article Baby Names: आपके बेटे और बेटी लिए ये हैं सबसे खूबसूरत V अक्षर से शुरू होने वाले नाम, डालें लिस्ट पर एक नजर
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel