[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National गो-तस्करी तनाव: हैदराबाद में गायों से भरा ट्रक पकड़ाया, राजस्थान के बारां में बछड़े की मौत पर बंद

गो-तस्करी तनाव: हैदराबाद में गायों से भरा ट्रक पकड़ाया, राजस्थान के बारां में बछड़े की मौत पर बंद

0
गो-तस्करी तनाव: हैदराबाद में गायों से भरा ट्रक पकड़ाया, राजस्थान के बारां में बछड़े की मौत पर बंद
गाय को लेकर राजस्थान और तेलंगाना में तनाव.

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शिवारामपल्ली इलाके में गाय की तस्करी को लेकर तनाव की स्थिति बन गई. ‘गौ रक्षक’ सदस्यों ने हैदराबाद के इस हिस्से में गायों से भरे एक ट्रक को रोक लिया. अट्टापुर पुलिस के अनुसार, ट्रक रोके जाने के बाद दो विरोधी समूहों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई, जिससे इलाके में बवाल जैसी स्थित बन गई.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम की है. सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने गायों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर पुलिस स्टेशन भेज दिया. पूरे मामले में आगे की जांच की जा रही है.

राजस्थान: इससे पहले, बारां जिले में बछड़े की मौत के बाद 9 फरवरी को ‘पूर्ण बंद’ देखा गया था. घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और कथित दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. मामला बारां की महादेव कॉलोनी से जुड़ा है, जहां कुछ समूहों ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक बछड़े का वध किया. 

इन आरोपों के बाद शहर में तनाव का माहौल बन गया. लोगों ने 7 फरवरी से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिली.

स्थिति को देखते हुए बारां पुलिस ने जिले में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं. संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती की गई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त की जा रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बछड़े के मालिक ने दावा किया है कि उसकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी. बाद में उसका शव हाईवे पर मिला, जिसे जानवरों द्वारा नोच लिया गया था. फिलहाल जांच में कोई संदिग्ध तत्व सामने नहीं आया है, हालांकि मामले की जांच जारी है.

राजेश चौधरी, सहायक पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘हमें गौ सेवक समिति से मृत बछड़े की सूचना मिली थी. इसके बाद बंद का आह्वान किया गया. सुरक्षा बल तैनात हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है.’ हालांकि, इस मामले में अब तक स्थानीय पुलिस द्वारा कोई एफआईआर या औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें:- असम: घूमने आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 7 ने बारी-बारी की हैवानियत, फिर लूटे पैसे

ये भी पढ़ें:- कश्मीरी छात्रों ने यूनिवर्सिटी में सहरी और इफ्तार की व्यवस्था मांगी, कुलपति ने की अभद्रता; बर्खास्त

Previous article कोलकाता के हावड़ा में बीच सड़क पर मर्डर, युवक को एक के बाद एक मारी चार गोली
Next article स्टेट ऑफ द यूनियन में बोले ट्रंप- अमेरिका का गोल्डन एज, जीरो हुई घुसपैठ
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel