[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Telangana Factory Blast : किसी का पति तो किसी का बेटा लापता, यह वीडियो देखकर दहल जाएगा अपका भी दिल

Telangana Factory Blast : किसी का पति तो किसी का बेटा लापता, यह वीडियो देखकर दहल जाएगा अपका भी दिल

0
Telangana Factory Blast : किसी का पति तो किसी का बेटा लापता, यह वीडियो देखकर दहल जाएगा अपका भी दिल
Telangana Factory Blast

Telangana Factory Blast : एक अधिकारी ने बताया कि तेलंगाना की एक दवा फैक्टरी में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हुई. संगारेड्डी जिले की एक दवा फैक्टरी में सोमवार को हुए घातक विस्फोट के तुरंत बाद काम करने वाले मजदूरों के चिंतित परिवार के सदस्य अपने प्रियजनों की तलाश में घटना स्थल पर पहुंचे. सिगाची इंडस्ट्रीज के दवा उत्पादन संयंत्र में यह विस्फोट हुआ. हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है जो बहुत ही डरावना है. इसमें एक घायल शख्स को बचाव दल एम्बुलेंस में ले जा रहा है. देखें वीडियो.

चिंतित परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्हें हादसे के तुरंत बाद अपने प्रियजनों की कुशलता के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने पुलिसकर्मियों और यहां तक ​​कि स्वास्थ्य मंत्री सी दामोदर राजा नरसिम्हा से श्रमिकों की सुरक्षा के बारे में जानकारी मांगी. फैक्टरी के श्रमिक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के अलावा ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों के रहने वाले हैं.

30061 Pti06 30 2025 000151A
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाशमिलाराम में एक फार्मा प्लांट में विस्फोट के बाद घटनास्थल पर आपातकालीन सेवा कर्मी

किसी का पति तो किसी का बेटा लापता

संजू देवी अपने पति छोटे लाल के बारे में पूछते हुए लगभग रो पड़ीं.  उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि उन्हें पति के बारे में कोई जानकारी नहीं है. संजू देवी ने कहा कि विस्फोट की जानकारी मिलने के बाद वह अपने कार्यस्थल से निकलकर फैक्टरी में पहुंचीं. एक अन्य कर्मचारी बालकृष्ण की पत्नी मल्लेश्वरी भी पति के बारे में पूछताछ करने के लिए वहां पहुंचीं. एक अन्य महिला ने कहा कि दवा इकाई में काम करने वाला उसका भाई का बेटा लापता है और वह उसका पता नहीं लगा पा रही हैं.

30061 Pti06 30 2025 000313B
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाशमिलारम में एक फार्मा प्लांट में विस्फोट के बाद बचाव कार्य जारी है

फैक्ट्री के छत की कुछ चीजें हवा में उछलकर पेड़ों पर जा गिरी

श्रमिकों ने कहा कि इलाके में घना धुआं फैल गया और विस्फोट इतना तीव्र था कि  फैक्ट्री के छत की कुछ चीजें हवा में उछलकर पास के पेड़ों पर जा गिरी. ओडिशा के एक कर्मचारी ने कहा कि जब वे नाश्ता करने के बाद काम करने लगे तो विस्फोट अचानक हुआ. उन्होंने कहा कि संयंत्र में काम कर रहे उनके रिश्तेदार का पता नहीं चल सका है.

Previous article Parenting Tips: बच्चों को हर टॉपिक रहेगा याद, इन असरदार टिप्स को करें फॉलो
Next article बिहार के सुपरफूड मिथिला मखाना को मिला ग्लोबल पासपोर्ट, अब खास कोड से दुनिया में मिलेगी पहचान
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel