[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Hyderabad: खुशी के माहौल में छाए गम के बादल, डांस करते-करते युवक की गयी जान, देखें वायरल वीडियो

Hyderabad: खुशी के माहौल में छाए गम के बादल, डांस करते-करते युवक की गयी जान, देखें वायरल वीडियो

0
Hyderabad: खुशी के माहौल में छाए गम के बादल, डांस करते-करते युवक की गयी जान, देखें वायरल वीडियो

Hyderabad: देश में हार्ट अटैक की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही है. पहले हार्ट अटैक केवल वृद्ध या फिर उम्र दराज लोगों को ही आते थे. लेकिन, अब कम उम्र के युवाओं को भी आने लगे हैं. बीते कुछ समय से युवाओं के बीच हार्ट अटैक की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी है. ऐसी ही एक घटना तेलंगाना में अपने रिश्तेदार की शादी में आये युवक के साथ घटी है. तेलंगाना में यह युवक अपने रिश्तेदार की शादी में डांस कर रहा था जब देखते ही देखते उसकी जान चली गयी. युवक के मारे जाने के बाद इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल होने लगी है.

क्या कहती हैं रिपोर्ट्स

सामने आयी रिपोर्ट्स की अगर माने तो इस 19 वर्षीय युवक की कथित तौर पर हार्ट अटैक से मौत हो गयी. बता दें यह घटना शनिवार रात की है. जब महाराष्ट्र का यह मूल निवासी हैदराबाद से करीबन 200 किलोमीटर दूर निर्मल जिले के पारडी गांव में अपने रिश्तेदार के शादी की रिसेप्शन पार्टी में डांस कर रहा था. युवक पूरी तरह से जश्न के मूड में था और मेहमानों के मजूदगी में गाने पर डांस कर रहा था. डांस करते-करते वह अचानक से गिर गया और बेहोश हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने सोचा कि यह उसके डांस का ही एक हिस्सा है या फिर स्टेप है. लेकिन, गिरने के बाद युवक काफी लंबे समय तक नहीं उठा और तब जाकर मौके पर मौजूद लोगों को हैरानी हुई. युवक को जल्दबाजी में उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया.

https://twitter.com/zeeshan_zahed/status/1629751372194148354
लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं

जानकारी के लिए बता दें तेलंगाना में यह पहली इस तरह की घटना नहीं है. तेलंगाना में बीते चार दिनों में यह दूसरी हार्ट अटैक की घटना है. डॉक्टरों की माने तो इस युवक को बड़ा हार्ट अटैक आया था. इससे पहले 22 फरवरी को भी यहां जिम में वर्कआउट के दौरान एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गयी थी. यह युवक एक 24 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel