[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Tarn Taran Assembly Bypoll: तरनतारन की SSP पर गिरी गाज, चुनाव आयोग ने क्यों किया सस्पेंड?, जानें वजह

Tarn Taran Assembly Bypoll: तरनतारन की SSP पर गिरी गाज, चुनाव आयोग ने क्यों किया सस्पेंड?, जानें वजह

0
Tarn Taran Assembly Bypoll: तरनतारन की SSP पर गिरी गाज, चुनाव आयोग ने क्यों किया सस्पेंड?, जानें वजह
तरनतारन की SSP रवजोत कौर ग्रेवाल निलंबित

Tarn Taran Assembly Bypoll: चुनाव आयोग ने 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव (Tarn Taran assembly bypoll) से पहले तरनतारन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित करने का निर्देश शनिवार को जारी किया.

अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार

अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर को तत्काल प्रभाव से तरनतारन के एसएसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. हालांकि, ग्रेवाल के निलंबन का कोई कारण नहीं बताया गया है.

सुखबीर सिंह बादल ने की थी एसएसपी ग्रेवाल के खिलाफ शिकायत

पिछले महीने, विपक्षी शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास एसएसपी ग्रेवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. बादल ने अपनी शिकायत में एसएसपी ग्रेवाल पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने तरनतारन उपचुनाव के लिए प्रचार करने से रोकने के लिए उनकी पार्टी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया. Shiromani Akali Dal ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ कथित तौर पर कार्रवाई करने को लेकर एसएसपी के खिलाफ धरना भी दिया था.

शिरोमणि अकाली दल ने किया ट्वीट

एसएसपी पर कार्रवाई के बाद शिरोमणि अकाली दल ने एक्स पर पोस्ट डाला और लिखा- “शिरोमणि अकाली दल की शिकायत पर, तरनतारन की एसएसपी डॉ रवजोत कौर ग्रेवाल को चुनाव आयोग ने निलंबित कर दिया1 चुनाव में गुंडागर्दी की बात सामने आई थी. बीते दिन पंजाब पुलिस शिरोमणि अकाली दल के सरपंचों को जबरन उनके घरों से उठा ले गई थी. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने चुनाव पर्यवेक्षक के पास शिकायत दर्ज कराई थी. चुनाव आयोग ने एसएसपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की.

तरनतारन में कब है उपचुनाव?

तरनतारन उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा और नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे. आम आदमी पार्टी विधायक कश्मीर सिंह सोहल के जून में निधन के बाद तरनतारन विधानसभा सीट खाली हो गई थी.

Previous article जीविका दीदियों ने मतदाताओं को मतदान के लिए किया जागरूक
Next article जोड़ें…..हमारी सरकार सभी क्षेत्रों में किया कार्य : सीएम
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel