[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Tariff War : पीएम मोदी ने अमेरिका से बनाई दूरी, UNGA में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे विदेश मंत्री जयशंकर

Tariff War : पीएम मोदी ने अमेरिका से बनाई दूरी, UNGA में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे विदेश मंत्री जयशंकर

0
Tariff War : पीएम मोदी ने अमेरिका से बनाई दूरी, UNGA में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे विदेश मंत्री जयशंकर
पीएम नरेंद्र मोदी (Photo: PTI)

Tariff War : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सत्र में शामिल नहीं होंगे. भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर जारी तनाव के बीच यह खबर आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने पर नई दिल्ली पर दंडात्मक शुल्क लगाया है. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव है.

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी वक्ताओं की सूची में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों को सालाना सत्र में संबोधन के लिए शामिल किया गया था. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र का उच्च स्तरीय सामान्य बहस 23 से 29 सितंबर तक होगा. इस सत्र की शुरुआत परंपरागत रूप से ब्राजील करता है, इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का नंबर आता है.

यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने घुटनों पर ला दिया ट्रंप को! बोले अमेरिकी राष्ट्रपति– मोदी से संबंध बहुत अच्छे

प्रधानमंत्री की जगह जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

वक्ताओं की सूची के अनुसार, भारत को महासभा में 27 सितंबर की सुबह संबोधन देने है. इस सत्र में प्रधानमंत्री की जगह विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इसे साल का सबसे व्यस्त कूटनीतिक सत्र माना जाता है, जो हर साल सितंबर में शुरू होता है. इस साल, यह सत्र इजराइल-हमास संघर्ष और यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच आयोजित होगा, जिससे इसका महत्व और बढ़ गया है.

भारत-अमेरिका टैरिफ टेंशन

पिछले महीने डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगा दिया, जिससे कुल टैरिफ 50% हो गया. भारत के विदेश मंत्रालय ने रिपब्लिकन नेता के इस कदम को अनुचित और अतार्किक बताया.

भारत और रूस अब चीन के पक्ष में : डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें शी जिनपिंग, व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आ रहे थे. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि ऐसा लगता है जैसे “भारत और रूस अब चीन के पक्ष में चले गए हैं.” इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय चर्चा छेड़ दी.

Previous article Badam Shake Recipe: रिच फ्लेवर और हेल्दी टच के साथ, ऐसे बनाएं सबका फेवरेट टेस्टी बादाम शेक
Next article Pitru Paksha 2025: बिहार में आज से पितृपक्ष मेले की शुरूआत, 21 सितंबर तक हर रोज मिलेगी खास व्यवस्था
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel