Viral Video: भारत के इस राज्य में दिखा रहस्यमयी घुमावदार तूफान, टॉरनेडो समझ डरने लगे लोग

Viral Video : तमिलनाडु के थूथुकुडी में रविवार (21 जून) शाम आसमान में टॉरनेडो जैसा नजारा दिखा, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. नीचे देखें डरावना वीडियो.

By Amitabh Kumar | June 22, 2026 11:46 AM

Viral Video : रविवार शाम तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में लोगों ने आसमान में एक डरावना नजारा देखा. धूल और बादलों का घुमावदार विशाल खंभा टॉरनेडो जैसा दिखाई दे रहा था. तेज हवाओं के साथ हुई इस घटना से कई घरों, दुकानों, टोल प्लाजा और एक निजी थीम पार्क को नुकसान पहुंचा. अचानक बदले मौसम ने इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया. आप भी देखें ये डरावना वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए. वीडियो में लोग आसमान में बने इस विशाल घुमावदार ढांचे को देखकर हैरान और डरे हुए नजर आए. हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने साफ किया कि यह असली टॉरनेडो नहीं था. उनके मुताबिक यह क्यूमुलोनिम्बस बादलों से जुड़ा एक शक्तिशाली थंडरस्टॉर्म अपड्राफ्ट था, जो देखने में टॉरनेडो जैसा लग रहा था.

क्या हुआ रविवार शाम? स्थानीय लोगों ने बताया

थूथुकुडी जिले में रविवार शाम तेज बारिश और आंधी के बीच अचानक मौसम ने खतरनाक रूप ले लिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज हवाओं के साथ धूल का एक विशाल घुमावदार गुबार जमीन से उठकर आसमान की ओर बढ़ने लगा. इस दौरान कई चीजें अपनी जगह से उखड़ गईं. कुछ घरों की छतें उड़ गईं, बिजली के खंभे टेढ़े हो गए, टोल प्लाजा को नुकसान पहुंचा और एक निजी थीम पार्क में भी भारी तबाही देखने को मिली.

यह भी पढ़ें : Viral Video: गर्मी से राहत पाने चला था शख्स, कूलर में बैठा मिला खतरनाक सांप