[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National तमिलनाडु में पलानीस्वामी के नेतृत्व में NDA सरकार बनेगी: पीयूष गोयल, चुनाव में होगा फ्रेंडली सीट शेयरिंग

तमिलनाडु में पलानीस्वामी के नेतृत्व में NDA सरकार बनेगी: पीयूष गोयल, चुनाव में होगा फ्रेंडली सीट शेयरिंग

0
तमिलनाडु में पलानीस्वामी के नेतृत्व में NDA सरकार बनेगी: पीयूष गोयल, चुनाव में होगा फ्रेंडली सीट शेयरिंग
पीयूष गोयल. फोटो- ANI.

Tamil Nadu Election: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि तमिलनाडु विधान सभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीटों का बंटवारा आपसी सहमति से तय किया जाएगा. उन्होंने चुनाव में एनडीए की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि राज्य में एआईडीएमके के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज तिरुचिरापल्ली में होने वाली रैली से पहले गोयल ने कहा, ‘सीट बंटवारे जैसे मुद्दों पर हम कमरे के अंदर चर्चा करते हैं. जब यह अंतिम रूप ले लेगा तो हम मीडिया को जानकारी देंगे. यह फैसला आपसी सहमति और दोस्ताना माहौल में होगा.’

डीएमके सरकार पर साधा निशाना

गोयल ने एएनआई से बातचीत में डीएमके पर हमला बोलते हुए कहा कि तमिलनाडु की जनता बदलाव और सुशासन चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि लोग एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली सरकार के भ्रष्टाचार से परेशान हैं और उदयनिधि स्टालिन की ‘तमिल विरोधी सोच और नेतृत्व’ को पसंद नहीं करते. उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में एडप्पाडी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में तमिलनाडु में एनडीए के समर्थन में लहर दिखाई दे रही है. गोयल ने कहा, ‘एडप्पाडी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में एनडीए तमिलनाडु में सरकार बनाएगा.’

स्टालिन परिवार पर लगाए आरोप

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर ‘विभाजनकारी राजनीति’ करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि डीएमके के अंदर भी उपमुख्यमंत्री और स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के नेतृत्व को लेकर सहमति नहीं है.

गोयल ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के लोगों से प्रेम करते हैं और तमिल संस्कृति तथा गौरव का सम्मान करते हैं. वह चाहते हैं कि तमिलनाडु देश का सबसे बेहतर राज्य बने और केंद्र सरकार की सभी योजनाएं यहां लागू हों.’

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में ऐसी सरकार की जरूरत है जो टैस्मैक शराब घोटाले, रेत माफिया और कानून-व्यवस्था की समस्याओं को खत्म करे और राज्य को ‘अम्मा’ के दौर जैसे अच्छे समय की ओर ले जाए. यहां ‘अम्मा’ से उनका इशारा पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की ओर था. गोयल ने कहा, ‘जब मतदाता मतदान करेंगे तो डीएमके के सपने चकनाचूर हो जाएंगे. लोग स्टालिन परिवार की विभाजनकारी राजनीति को स्वीकार नहीं करते.’

ये भी पढ़ें:- ‘सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

त्रिकोणीय हो सकता है तमिलनाडु चुनाव

इस साल के अंत में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें एआईएडीएमके-बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन का मुकाबला मौजूदा डीएमके और कांग्रेस समेत अन्य गठबंधन से होगा. हालांकि, इस चुनाव में एक्टर विजय की टीवीके के आने से मुकाबला त्रिकोणीय होने की भी संभावना है. उनकी रैलियों में उमड़ रही भीड़ इस बात का इशारा कर रहे हैं. वह अपने चुनाव प्रचार वाली रैलियों में एमके स्टालिन के ऊपर काफी हमलावर हैं, हालांकि वह भाजपा और एआईडीएमके के गठबंधन को भी निशाना बना रहे हैं. 

तिरुचिरापल्ली में 5650 करोड़ रुपये की परियोजनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को तिरुचिरापल्ली में करीब 5650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण करेंगे.

पेट्रोलियम क्षेत्र में प्रधानमंत्री भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की सिटी गैस वितरण परियोजना का शिलान्यास करेंगे. यह परियोजना नीलगिरी जिला और इरोड जिला में 3680 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से विकसित की जाएगी. इसके तहत करीब 8.8 लाख घरों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन दिए जाएंगे, 200 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को गैस आपूर्ति होगी और 201 से ज्यादा सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:- ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

इसके अलावा प्रधानमंत्री इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जो मनाली, चेन्नई में बनाया गया है. लगभग 1490 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह संयंत्र भारत की लुब्रिकेंट निर्माण क्षमता को मजबूत करेगा.

Previous article संस्कृत के ये नाम जो सुनने में हैं एकदम मॉडर्न, मतलब जानकर तुरंत कर लेंगे पसंद
Next article शीतला अष्टमी के दिन क्या करें और क्या न करें? जानें नियम
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel