[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National LPG किल्लत पर स्टालिन का केंद्र पर हमला, BJP के ‘फेल्योर मॉडल’ से सिलेंडरों की कमी

LPG किल्लत पर स्टालिन का केंद्र पर हमला, BJP के ‘फेल्योर मॉडल’ से सिलेंडरों की कमी

0
LPG किल्लत पर स्टालिन का केंद्र पर हमला, BJP के ‘फेल्योर मॉडल’ से सिलेंडरों की कमी
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की तस्वीर

Tamil Nadu LPG Shortage: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी बात रखते हुए मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि केंद्र सरकार की दूरदर्शिता की कमी और सही समय पर कदम न उठाने के कारण आज आम जनता को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं. उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए उसे ‘फेल्योर मॉडल’ करार दिया. स्टालिन का कहना है कि जिस तरह विदेशी नीति में केंद्र सरकार फेल रही है, वही हाल अब गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर भी देखने को मिल रहा है.

पूरे राज्य में सड़कों पर उतरी डीएमके और सहयोगी पार्टियां

एलपीजी सिलेंडर की कमी और केंद्र के ढुलमुल रवैये के विरोध में रविवार को तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किए गए. यह विरोध प्रदर्शन डीएमके के नेतृत्व वाले ‘सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस’ (SPA) द्वारा आयोजित किया गया था. इस दौरान कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम) और वीसीके जैसी सहयोगी पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए.

डीएमके नेता सुब्रमण्यम के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया

चेन्नई के सैदापेट इलाके में स्वास्थ्य मंत्री और सीनियर डीएमके नेता एम.ए. सुब्रमण्यम के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान मंच पर एक गैस सिलेंडर को फूलों की माला पहनाकर रखा गया, जो गैस की किल्लत को लेकर जनता की नाराजगी का प्रतीक था. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्य में गैस की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित करने में नाकाम रही है. प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि केंद्र को तुरंत इस संकट का समाधान करना चाहिए और राज्य में एलपीजी सिलेंडर का कोटा बढ़ाकर सप्लाई सामान्य करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: अमित शाह ने असम में कहा- कांग्रेस ने 15 साल तक रुपये हड़पे

‘जनता की नाराजगी को समझे केंद्र’

मुख्यमंत्री स्टालिन ने जोर देते हुए कहा कि राज्यभर में हो रहे ये विरोध प्रदर्शन जनता के बढ़ते गुस्से को दर्शाते हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि वे जमीनी स्तर पर लोगों की दिक्कतों और गुस्से को समझें और इस स्थिति को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए कदम उठाएं.

ये भी पढ़ें: एयर इंडिया की दुबई-अबू धाबी जाने वाली कई उड़ानें रद्द, इंडिगो की सर्विस में भी बदलाव; चेक करें अपडेट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel