[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: भीषण गर्मी भी नहीं कम कर पाई उत्साह, तमिलनाडु में जबरदस्त मतदान

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: भीषण गर्मी भी नहीं कम कर पाई उत्साह, तमिलनाडु में जबरदस्त मतदान

0
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: भीषण गर्मी भी नहीं कम कर पाई उत्साह, तमिलनाडु में जबरदस्त मतदान
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में वोटिंग जारी, फोटो- पीटीआई

Tamil Nadu Election Voting: तमिलनाडु में इस साल अप्रैल में कई जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य दो-चार डिग्री सेल्सियस अधिक होने के बावजूद गुरुवार को विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे. राज्य में सुबह मतदान केंद्रों पर अच्छी खासी भीड़ देखी गई. अधिकारियों के मुताबिक सुबह के 11 बजे तक लगभग 38 प्रतिशत लोग वोटिंग हुई थी, जो अगले चार घंटे यानी 3 बजे तक बढ़कर 70 फीसदी तक पहुंच गया. निर्वाचन आयोग ने बताया कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शाम के पांच बजे तक 82.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

भीषण गर्मी भी नहीं कम कर पाई मतदाताओं का उत्साह

तमिलनाडु में कई जगहों पर उच्च आर्द्रता (High Humidity) के कारण सुबह का 30 डिग्री सेल्सियस तापमान भी लगभग 39 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हो रहा था. इसके बावजूद चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै समेत कई और शहरों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली. चिलचिलाती धूप के बीच बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक करूर में मोती बेचने वाले और दिहाड़ी मजदूर भीषण गर्मी और सीमित संसाधनों के बावजूद लंबी दूरी तय कर मतदान केंद्रों तक पहुंचे. हालांकि गर्मी में मतदाताओं को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए मतदान केंद्रों पर शेड, ठंडे स्थान और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी.

234 सीटों पर हुई वोटिंग

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीट पर एक ही चरण में वोटिंग हुई. सेलम जिले में सबसे अधिक वोटिंग 75.79 प्रतिशत मतदान हुआ. चेन्नई में 68.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि मदुरै में 67.15 प्रतिशत, कोयंबटूर में 71.16 प्रतिशत और तिरुचिरापल्ली जिले में 71.05 प्रतिशत मतदान हुआ.
चेन्नई के कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में दोपहर तीन बजे तक 70.24 प्रतिशत मतदान हुआ. इस सीट से मुख्यमंत्री एमके स्टालिन चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी में 67.68 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां से उपमुख्यमंत्री और स्टालिन के बेटे उदयनिधि दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. सेलम में एडप्पाडी निर्वाचन क्षेत्र में 75.84 प्रतिशत मतदान हुआ. ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी अपने इसी पारंपरिक क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) से चुनौती मिल रही है.

रजनीकांत, कमल हासन सहित कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट

तमिलनाडु चुनाव में नेताओं के साथ-साथ फिल्म और संगीत जगत की हस्तियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जिसके बाद कई प्रमुख नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, टीवीके प्रमुख विजय और एएमएमके प्रमुख टीटीवी दिनाकरन ने चेन्नई में मतदान किया. वहीं, अन्नाद्रमुक प्रमुख एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने सेलम में वोट डाला. एमडीएमके के संस्थापक वाइको और उनके बेटे दुरई वाइको ने तेनकासी जिले के कलिंगपट्टी में मतदान किया, जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शिवगंगा जिले में अपने मताधिकार का उपयोग किया. द्रमुक सांसद कनिमोई, पीएमके नेता अंबुमणि रामदास और डीएमडीके महासचिव प्रेमलता विजयकांत भी उन नेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने मतदान शुरू होने के तुरंत बाद वोट डाला.

फिल्म और संगीत जगत की कई प्रसिद्ध हस्तियों ने भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया. मशहूर संगीतकार इलैयाराजा और अभिनेता रजनीकांत, कमल हासन, अजित कुमार, आर. सरथकुमार, राधिका सरथकुमार, धनुष, विक्रम और शिवकार्तिकेयन ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अभिनेता विजय सेतुपति ने मतदान को अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए चेन्नई में वोट डाला. उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मतदान किया. इसके अलावा, चेन्नई की मेयर आर. प्रिया समेत द्रमुक के कई प्रमुख नेताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

Also Read: बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

Previous article IPL 2026: चोटिल आयुष म्हात्रे की जगह CSK ने पेसर आकाश मधवाल को किया साइन
Next article कतरास में बनेगा भव्य खाटु श्याम मंदिर, करोड़ों की लागत से होगा निर्माण
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel