[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National आजाद भारत में पहली बार तमिलनाडु में रिकॉर्ड वोटिंग, 84 फीसदी से अधिक मतदान

आजाद भारत में पहली बार तमिलनाडु में रिकॉर्ड वोटिंग, 84 फीसदी से अधिक मतदान

0
आजाद भारत में पहली बार तमिलनाडु में रिकॉर्ड वोटिंग, 84 फीसदी से अधिक मतदान
तमिलनाडु में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, फोटो- पीटीआई

Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई. निर्वाचन आयोग के अनुसार, शाम छह बजे तक राज्य के 5.73 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 84.29 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यह आंकड़ा राज्य के इतिहास में सबसे अधिक मतदान में से एक माना जा रहा है. इससे पहले साल 2011 के विधानसभा चुनावों में 78.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा- स्वतंत्रता के बाद से तमिलनाडु में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है. चुनाव आयोग तमिलनाडु के प्रत्येक मतदाता को सलाम करता है. पश्चिम बंगाल में भी रिकार्ड तोड़ वोटिंग हुई है.

मतदाताओं की संख्या में कमी, लेकिन जबरदस्त उत्साह

सबसे बड़ी बात की इस बार मतदाताओं की कुल संख्या में कमी आई है. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद अक्टूबर 2025 में मतदाताओं की संख्या 6.41 करोड़ से घटकर 5.73 करोड़ रह गई. साल 2021 के चुनावों में यह संख्या लगभग 6.29 करोड़ थी, जो इस बार के मुकाबले करीब 56 लाख अधिक थी. इसके बावजूद मतदान प्रतिशत में जबरदस्त इजाफा हुआ है.

किस जिले में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, करूर जिले में सबसे अधिक 91.86 प्रतिशत मतदान हुआ. इसके अलावा तिरुचिरापल्ली में 85.04 प्रतिशत, कोयंबटूर में 84.40 प्रतिशत, चेन्नई में 83.09 प्रतिशत और मदुरै में 80.15 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले. ये आंकड़े दर्शाते हैं कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह समान रूप से रहा.

प्रमुख सीटों पर मतदान

चेन्नई की कोलाथुर विधानसभा सीट पर शाम छह बजे तक 85.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इस सीट से मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) प्रमुख एमके स्टालिन चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट पर 83.58 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां उनके बेटे और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन मैदान में हैं. सेलम जिले की एडप्पाडी सीट पर 91.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अन्नाद्रमुक नेता ईके पलानीस्वामी का गढ़ माना जाता है. इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Also Read: बंगाल में लोकतंत्र की ‘सुनामी’, 74 साल का रिकॉर्ड टूटा, शाम 5 बजे तक 89.93 फीसदी मतदान, क्या यह महा-परिवर्तन की आहट?

बंगाल चुनाव में बड़ी लापरवाही, एक साथ खाना खाने चले गये मतदानकर्मी, आयोग ने पूरी टीम को किया सस्पेंड

Previous article महाप्रबंधक ने किया डीएवी स्कूल का औचक निरीक्षण
Next article 10th Result 2026: झारखंड में गुमला का डंका: 99.32% के साथ बना स्टेट टॉपर, 2 का नाम मेरिट लिस्ट में
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel