[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने की MS Dhoni की तारीफ, IPL से संन्यास नहीं लेने की गुजारिश की

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने की MS Dhoni की तारीफ, IPL से संन्यास नहीं लेने की गुजारिश की

0
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने की MS Dhoni की तारीफ, IPL से संन्यास नहीं लेने की गुजारिश की

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक दुनियाभर में भरे हैं. भले ही एमएस धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उनका क्रेज अब भी देखा जा सकता है. धोनी के प्रशंसकों में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी शामिल हैं. एक कार्यक्रम के दौरान सीएम स्टालिन ने माही की जमकर तारीफ की और आईपीएल से संन्यास नहीं लेने की गुजारिश की है.

स्टालिन ने खुद को एमएस धोनी का सबसे बड़ा फैन बताया

तमिलनाडु चैंपियंस फाउंडेशन और मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लोगो व शुभंकर के लॉन्च में मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, हर किसी की तरह, मैं भी एमएस धोनी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि तमिलनाडु का हमारा दत्तक पुत्र सीएसके (चेन्नई सुपर किंग्स) के लिए खेलना जारी रखेगा. वह लाखों भारतीय युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं.

तमिलनाडु में कई धोनी तैयार करना चाहते हैं : स्टालिन

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कार्यक्रम में कहा, महेंद्र सिंह धोनी लाखों भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने कहा, हम अपने तमिलनाडु से न केवल क्रिकेट में बल्कि सभी खेलों में कई और धोनी तैयार करना चाहते हैं. मालूम हो एमएस धोनी 41 साल की उम्र में भी इंडियन प्रीमियर लीग खेल रहे हैं. वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं.

Also Read: IPL 2023: एमएस धोनी ने मथीश पथिराना को टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने की दी सलाह, जानें क्यों

पहले भी एमएस धोनी की तारीफ कर चुके हैं स्टालिन

पहली बार नहीं है, जब मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है. इससे पहले स्टालिन ने कहा था कि उनके दिवंगत पिता डॉ एम करुणानिधि की धोनी प्रशंसक रहे हैं.

एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान

हाल के दिनों एक बार फिर से एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास की खबरें तेजी से मीडिया में आयीं. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने एक आईपीएल मैच के दौरान कहा था कि वह जहां भी जा रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि उन्हें फेयरवेल दिया जा रहा है. हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में जब उनसे आखिरी आईपीएल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, आपने तय किया है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है, मैं नहीं. धोनी के इस बयान से संकेत मिल रहे हैं कि वह आने वाले सीजन में भी आईपीएल में खेलते नजर आयेंगे.

Previous article बिहार में नयी नियमावली से भड़के हैं शिक्षक, आठ सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर देंगे धरना
Next article ‘कर्नाटक की संप्रभुता’ बयान पर घिरीं सोनिया गांधी, चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन खरगे को जारी किया नोटिस
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel