[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National तमिलनाडु CM जोसेफ विजय पहली बार आ रहे दिल्ली, PM मोदी और राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, JNU भी जाएंगे, जानें क्यों?

तमिलनाडु CM जोसेफ विजय पहली बार आ रहे दिल्ली, PM मोदी और राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, JNU भी जाएंगे, जानें क्यों?

0
तमिलनाडु CM जोसेफ विजय पहली बार आ रहे दिल्ली, PM मोदी और राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, JNU भी जाएंगे, जानें क्यों?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय.

CM Joseph Vijay Delhi Visit: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री बनने के बाद सी विजय जोसेफ पहली बार दिल्ली दौरे पर जाने वाले हैं. मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यह उनका पहला राष्ट्रीय राजधानी दौरा होगा और राजनीतिक गलियारों में इसे काफी अहम माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक विजय बुधवार सुबह चेन्नई से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे. उनके दौरे को लेकर तमिलनाडु सरकार ने विशेष तैयारियां की हैं. गृह सचिव समेत राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, पूरे कार्यक्रम की निगरानी कर रहे हैं.

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विजय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हो सकती है. इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं भी की गई हैं. इसके अलावा विजय की कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात होने की संभावना जताई जा रही है. 

यह एक सामान्य शिष्टाचार भेंट होती है. जब भी कोई नए राज्य का सीएम चुना जाता है, तो वह राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करता है. हाल ही में केरल के सीएम बने वीडी सतीशन ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी. इसके अलावा सीएम विजय को राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के लिए भी केंद्र सरकार की जरूरत होगी. सेंटर की फंडिंग और अन्य मुद्दों पर भी उनकी पीएम मोदी से चर्चाएं हो सकती हैं. 

JNU में तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का करेंगे उद्घाटन

दिल्ली यात्रा के दौरान विजय जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में तमिल कवि-संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का उद्घाटन भी करेंगे. यह प्रतिमा तमिलनाडु सरकार की ओर से स्थापित कराई गई है. इस कार्यक्रम के जरिए तमिल संस्कृति और भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान देने का संदेश देने की कोशिश की जाएगी. तिरुवल्लुवर की शिक्षाएं केवल एक जाति और धर्म तक सीमित नहीं हैं, इसीलिए उनको दक्षिण भारत का कबीर माना जाता है.

ये भी पढ़ें:- Quad Summit 2025: ‘सिर्फ चर्चा नहीं, अब कार्रवाई करेगा क्वॉड’, भारत दौरे पर बोले मार्को रुबियो

चुनावी जीत के बाद पहली बड़ी राजनीतिक यात्रा

यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब कुछ ही हफ्ते पहले एक्टर से फैक्टर बने थलापति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. 10 मई को उन्होंने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया था. उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कज़गम की जीत ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया. इस चुनाव के साथ ही तमिलनाडु में दशकों से चली आ रही डीएमके और एआईडीएमके की राजनीतिक पकड़ टूट गई.

TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी

विधानसभा चुनाव में टीवीके 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई. बाद में कांग्रेस, वाम दलों, वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से विजय ने सरकार बनाई. इस जीत को तमिलनाडु की राजनीति में नई पीढ़ी के उभार के रूप में देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें:- AIADMK के एक और विधायक इसाकी सुब्बैया ने इस्तीफा दिया, टीवीके से टिकट मिलने की उम्मीद

विजय ने अपने पास रखे अहम विभाग

नई सरकार बनने के बाद हाल ही में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी किया गया. मुख्यमंत्री विजय ने कई महत्वपूर्ण मंत्रालय अपने पास रखे हैं. इनमें गृह, पुलिस, नगरपालिका प्रशासन, शहरी एवं जल आपूर्ति, महिला कल्याण और विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन जैसे विभाग शामिल हैं.

तमिलनाडु में बना अलग AI विभाग

नई सरकार का एक बड़ा फैसला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग का गठन रहा. तमिलनाडु देश का दूसरा राज्य बन गया है जिसने कैबिनेट स्तर पर अलग एआई पोर्टफोलियो बनाया है. इससे पहले केवल केरल ने ऐसा कदम उठाया था. विजय सरकार ने कुमार आर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवाएं विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं केए सेंगोटियन को राजस्व विभाग और एन मैरी विल्सन को फाइनेंस पोर्टफोलियो दिया गया है.

Previous article लखीसराय में अवैध खनन पर कार्रवाई करने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने घेरा, पुलिस से छुड़ाकर ले गये जब्त ट्रैक्टर
Next article सुपौल में 104 दिव्यांगजनों को मिलेगी बैटरी चालित ट्राईसाइकिल
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel