[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Tamil Nadu Burning Train Video: मालगाड़ी में भीषण आग का देखें भयावह वीडियो, 18 डिब्बे जलकर खाक, 11 ट्रेन रद्द

Tamil Nadu Burning Train Video: मालगाड़ी में भीषण आग का देखें भयावह वीडियो, 18 डिब्बे जलकर खाक, 11 ट्रेन रद्द

0
Tamil Nadu Burning Train Video: मालगाड़ी में भीषण आग का देखें भयावह वीडियो, 18 डिब्बे जलकर खाक, 11 ट्रेन रद्द
Tamil Nadu Burning Train

Tamil Nadu Burning Train Video: दक्षिणी रेलवे के अनुसार, डीजल ले जा रही मालगाड़ी के कुछ डिब्बों में लगभग साढ़े पांच बजे तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन को पार करते समय आग लग गई. कई अन्य डिब्बे (इंजन से तीसरे डिब्बे के बाद) पटरी से उतर गए. इस घटना में मालगाड़ी के 18 डिब्बे जलकर खाक हो गए. मालगाड़ी चेन्नई हार्बर से वालाजा रोड साइडिंग (वालाजाबाद) जा रही थी.

आग लगने से आसमान में घना धुआं फैल गया

मालगाड़ी में आग लगने से आसमान में घना धुआं फैल गया. घटना के बाद दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं. राज्य के अल्पसंख्यक एवं प्रवासी तमिल कल्याण मंत्री एस एम नासर ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. आग और धुएं को देखते हुए घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों में भेजा गया. रेल सेवाएं बाधित होने के कारण राज्य परिवहन निगमों ने 170 से अधिक विशेष बस सेवाएं संचालित कीं.

इसे भी पढ़ें: मराठी में बोलूं या हिंदी में…जब पीएम मोदी ने उज्जवल निकम को फोन कर बताई राज्यसभा भेजने की बात

आग लगने की सूचना पर लोको पायलट ने लगाई आपातकालीन ब्रेक

रेलवे ने बताया, “तीसरे डिब्बे में आग लगने की सूचना मिलते ही लोको पायलट ने तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाए और तिरुवल्लूर स्टेशन मास्टर ने एहतियात के तौर पर ‘ओवरहेड’ बिजली आपूर्ति बंद कर दी. रेलवे ने कहा, “हालांकि जब तक ट्रेन को पूरी तरह रोका गया, तब तक आग 19वें डिब्बे तक फैल चुकी थी. इसके परिणामस्वरूप चेन्नई को बेंगलुरु, केरल और रेनुगुंटा/तिरुपति से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण चेन्नई-अरक्कोनम खंड में ट्रेन संचालन को निलंबित करना पड़ा.”

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के बीच बड़ा हादसा, कुलगाम में 3 बसों की टक्कर, 10 घायल

11 मेल/एक्सप्रेस ट्रेन रद्द

रेलवे की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार,‘‘चेन्नई सेंट्रल से चलने वाली या वहीं समाप्त होने वाली 11 मेल/एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया, जबकि कई अन्य ट्रेन के मार्ग को परिवर्तित किया गया या उनके गंतव्य स्थान से पहले ही रोक दिया गया है.’’ रेलवे ने कहा ,‘‘कुल 30 डिब्बों और इंजन को सुरक्षित रूप से हादसे वाली जगह से अलग कर दिया गया और इन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. 18 डिब्बे पूरी तरह जलकर खाक हो गए.’’

Previous article भ्रष्टाचार के खिलाफ गरजे पीके, कहा जनता अब बिहार में बदलाव चाहती है
Next article मुकदमा सुलह कराने का दबाब बनाने को ले पिता-पुत्र के साथ मारपीट, चार गिरफ्तार
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel