[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Swati Maliwal Case: सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीएम आवास में थे मौजूद

Swati Maliwal Case: सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीएम आवास में थे मौजूद

0
Swati Maliwal Case: सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीएम आवास में थे मौजूद
Swati Maliwal Case| pti

Swati Maliwal Case: दिल्ली के सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने आज यानी शनिवार को हिरासत में ले लिया है. सीएम आवास के पिछले गेट पर पकड़ा गया विभव कुमार. विभव कुमार ने स्वाति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली पुलिस उन्हें लेकर अस्पताल जाएगी. गौरतलब है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस को खबर मिली थी कि विभव कुमार दिल्ली से बाहर नहीं गये हैं बल्कि सीएम आवास में ही मौजूद हैं.

विभव कुमार पर मारपीट का आरोप
गौरतलब है कि स्वाति मालीवाल बदसलूकी मामले में विभव कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगा है. बता दें, 13 मई को स्वाति मालीवाल से मारपीट की घटना सामने आई थी. इस मामले में स्वाति ने अरविंद केजरीवाल के पीए पर गंभीर आरोप लगाये थे.  इस मामले में स्वाति ने एक FIR भी दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस लगातार विभव कुमार की तलाश में जुटी थी. इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला कि विभव कुमार सीएम आवास में ही हैं. जिसके बाद पुलिस ने पीछे के रास्ते से जाकर उन्हें धर दबोचा. इसके अलावा विभग कुमार ने जिस मेल के जरिये स्वाति के खिलाफ मामला दर्ज किया था. उसकी आईपी लोकेशन से भी पुलिस को विभव कुमार का लोकेशन मिला. 

विभव ने मालीवाल के खिलाफ दर्ज कराई थी पुलिस में शिकायत
गौरतलब है कि इससे पहले विभव कुमार ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मालीवाल ने 13 मई को मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में सेंध लगाकर अनधिकृत प्रवेश किया और वहां हंगामा किया. पार्टी ने कहा कि जब कुमार ने मालीवाल को रोकने की कोशिश की तो AAP सांसद ने उन्हें गालियां दीं. कुमार ने सिविल लाइंस पुलिस थाने के एसएचओ को एक ई-मेल के माध्यम से भेजी शिकायत में कहा है कि अब मालीवाल झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही हैं. शिकायत में कहा गया है कि यह आरोप झूठा है कि जब मालीवाल केजरीवाल से मिलने गई थीं तो कुमार ने मुख्यमंत्री के आवास पर उनके साथ मारपीट की.

Also Read: Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में आज गरजेंगे पीएम मोदी, करेंगे चुनावी रैली, कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे राहुल गांधी

Previous article घर लौटने के बाद Gurucharan Singh की पहली तस्वीर आई सामने, जेनिफर मिस्त्री बोली- खुश हूं कि वो ठीक…
Next article Indian Museum, Kolkata: एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे पुराना और बड़ा multipurpose museum
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel