[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Swati Maliwal Case: विभव कुमार सीएम हाउस में मौजूद नहीं थे, जमानत की सुनवाई के दौरान वकील ने दी ये दलील

Swati Maliwal Case: विभव कुमार सीएम हाउस में मौजूद नहीं थे, जमानत की सुनवाई के दौरान वकील ने दी ये दलील

0
Swati Maliwal Case: विभव कुमार सीएम हाउस में मौजूद नहीं थे, जमानत की सुनवाई के दौरान वकील ने दी ये दलील
Swati Maliwal assault case/ file photo

Swati Maliwal Case: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोपी विभव कुमार ने जमानत की अर्जी दी जिसपर सुनवाई आज हुई. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव कुमार की जमानत पर तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई हुई. मारपीट मामले में कोर्ट ने कुमार की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है.

सुनवाई के दौरान वकील की ओर से दलील दी गई कि विभव कुमार सीएम आवास पर मौजूद नहीं थे, तब वह (स्वाति मालीवाल) सीएम आवास की ओर चली गईं. क्या कोई इस तरह से प्रवेश कर सकता है, यह सीएम का आधिकारिक आवास है.

वकील की ओर से कहा गया कि सीसीटीवी पहले ही बरामद कर लिया गया, इसलिए इससे छेड़छाड़ का सवाल ही नहीं उठता है. पुलिस जांच में विभव कुमार लगातार सहयोग कर रहे हैं.

Read Also : Swati Maliwal Case: 28 मई तक रिमांड में रहेंगे बिभव कुमार, आरोपी ने दायर की जमानत याचिका

कोर्ट में रो पड़ीं स्वाति मालीवाल

सुनवाई के दौरान विभव की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि दिल्ली पुलिस के बनाए हुए काफी केस देखे, लेकिन ऐसा केस कभी नहीं देखा. विभव के वकील द्वारा दी गई दलीलों के बाद राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल कोर्ट में रो पड़ीं. वकील की ओर से कहा गया कि एफआईआर में जो बता कही जा रही है उसमें जरा भी सच्चाई नहीं है. तीन दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई.

एक महिला को पीटा, जो अकेली थी : APP

सुनवाई के दौरान Additional Public Prosecutor (APP) अतुल श्रीवास्तव की ओर से कहा गया कि गैर इरादतन हत्या का मामला बनता है. यह बताने के लिए जानकारी पर्याप्त है. उन्होंने कहा कि आरोपी ने एक महिला को पीटा, जो अकेली थी और उसे घसीटा गया. उसका सिर सेंटर टेबल पर लगा, क्या इससे मौत नहीं होगी? यदि मैं किसी महिला को खुली जगह पर थप्पड़ मारता हूं, तो यह एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम होगा.

APP की ओर से कोर्ट के समक्ष कहा गया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को यह नहीं बताया कि वह सेवा में नहीं है और सीएम के साथ बैठक की व्यवस्था नहीं कर सकता. इससे आरोपी की मंशा का पता चलता है. पहले ऐसा कोई मौका नहीं था जब उन्हें पहले से अपॉइंटमेंट लेने के लिए कहा गया हो.

Previous article Driving License: अब RTO में नहीं देना होगा ड्राइविंग टेस्ट, 1 जून से होंगे ये बड़े बदलाव
Next article Bihar : मुजफ्फरपुर से गायब तीन छात्राओं में से दो के शव मथुरा में बरामद, तीसरे की तलाश जारी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel