[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Swati Mailwal दुर्व्यवहार मामला, AAP सांसद मालीवाल के घर पहुंचे एडिशनल सीपी

Swati Mailwal दुर्व्यवहार मामला, AAP सांसद मालीवाल के घर पहुंचे एडिशनल सीपी

0
Swati Mailwal दुर्व्यवहार मामला, AAP सांसद मालीवाल के घर पहुंचे एडिशनल सीपी
Swati Maliwal

Swati Mailwal: स्वाति मालीवाल के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ आप सांसद के आवास पर पहुंचे हैं.

आप सांसद संजय सिंह ने बुधवार को की थी स्वाति मालीवाल से मुलाकात

आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार द्वारा स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की बात स्वीकार करने के एक दिन बाद बुधवार को पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मालीवाल से मुलाकात की. सूत्रों ने बताया कि मालीवाल से मुलाकात के दौरान संजय सिंह के साथ दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की सदस्य वंदना सिंह भी थीं. उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात मालीवाल के आवास पर हुई. आप की राज्यसभा सदस्य एवं डीसीडब्ल्यू की पूर्व प्रमुख मालीवाल से कॉल कर और संदेश भेजकर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया.

मालीवाल ने थाने मेंअरविंद केजरीवाल के निजी कर्मचारी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया

स्वाति मालीवाल सोमवार को सिविल लाइन्स पुलिस थाने पहुंची थीं और आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के निजी कर्मचारी ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ मारपीट की. उन्होंने अभी तक इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है. इससे पहले संजय सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मालीवाल के साथ हुई घटना को बेहद निंदनीय बताया था.

एनसीडब्ल्यू ने मालीवाल से मारपीट मामले में केजरीवाल के सहयोगी को तलब किया

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोप पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी को गुरुवार को समन जारी किया. समन के मुताबिक, बिभव कुमार की सुनवाई शुक्रवार सुबह 11 बजे होगी. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने एक नोटिस जारी किया, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि अनुपालन में विफलता पाए जाने पर आवश्यक समझा गया तो आगे की कार्रवाई की जा सकती है.

Also Read: ‘झाड़ू को वोट दिया तो नहीं जाना होगा जेल’, जानें अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Previous article ICSI CSEET May Result 2024 Declared: ऑनलाइन स्कोर चेक कैसे करें
Next article Jharkhand : आलमगीर आलम के चारों ओर घूमती है झारखंड में कांग्रेस की राजनीति
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel