सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट क्रैश, दो पायलटों की मौत

Sukhoi Crash : इंडियन एयर फोर्स (IAF) का एक सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट गुरुवार रात असम के कार्बी आंगलोंग जिले में क्रैश हो गया. दुर्घटना में दो पायलटों की मौत हो गई. जानें क्या जानकारी आई सामने.

By Amitabh Kumar | March 6, 2026 9:46 AM

Sukhoi Crash : इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने बताया कि असम में सुखोई-30 लड़ाकू विमान की दुर्घटना में दो पायलटों की मौत हो गई. विमान का मलबा आधी रात के बाद मिला. Su-30MKI जो एक ट्रेनिंग मिशन पर था. यह जोरहाट से लगभग 60 km दूर असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में क्रैश हो गया.

एयर फोर्स ने एक्स पर लिखा कि IAF स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर के निधन पर दुख जताता है. इस दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं.

इससे पहले, IAF ने कहा था कि असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद शाम करीब 7.42 बजे एयरक्राफ्ट का रडार से कॉन्टैक्ट टूट गया था. Su-30MKI एक टू-सीटर फाइटर जेट है जिसे रूसी एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी सुखोई ने बनाया है. IAF के पास 200 से ज्यादा Su-30MKI का बेड़ा है.

5 मार्च की शाम खबर आई कि एयर फोर्स के एक सुखोई-30 लड़ाकू विमान का जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद रडार से संपर्क टूट गया. रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने यह पहली जानकारी शेयर की. रावत ने बताया था कि विमान लापता बताया जा रहा है. विमान ने असम के जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7:42 बजे रडार से संपर्क में था.

यह भी पढ़ें : उड़ान भरने के बाद रडार से गायब हुआ Su-30MKI फाइटर जेट, सर्च ऑपरेशन जारी

महाराष्ट्र और ग्वालियर में भी क्रैश हुआ था सुखोई

महाराष्ट्र के नासिक जिले में जून 2024 में एक सुखोई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जनवरी 2023 में ग्वालियर वायुसेना अड्डे से उड़ान भरने के बाद एक अन्य सुखोई-30 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.