[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Sudan Indian Kidnapped: सूडान में ओडिशा के आदर्श बेहरा का अपहरण, पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने शीघ्र रिहाई के लिए भारत सरकार से लगाई गुहार

Sudan Indian Kidnapped: सूडान में ओडिशा के आदर्श बेहरा का अपहरण, पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने शीघ्र रिहाई के लिए भारत सरकार से लगाई गुहार

0
Sudan Indian Kidnapped: सूडान में ओडिशा के आदर्श बेहरा का अपहरण, पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने शीघ्र रिहाई के लिए भारत सरकार से लगाई गुहार
नवीन पटनायक

Sudan Indian Kidnapped: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सूडान में फंसे ओडिशा के आदर्श बेहरा की शीघ्र रिहाई के लिए भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा- “यह जानकर बहुत चिंता हुई कि ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के आदर्श बेहरा को सूडान के अल फशीर में अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) ने अगवा कर लिया है. मैं भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से आग्रह करता हूं कि वे इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करें और उनकी शीघ्र रिहाई के लिए सूडान के अधिकारियों के साथ समन्वय करें.”

अगवा भारतीय की सुरक्षित रिहाई के लिए भारत और सूडान संपर्क में

भारत में सूडान के राजदूत मोहम्मद अब्दुल्ला अली एल्टॉम ने कहा, ‘‘जब से भारतीय नागरिक के पकड़े जाने की खबरें सामने आई हैं, तब से हम भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में हैं. इससे पहले भी, सूडान के एक शहर की घेराबंदी के दौरान, मंत्रालय ने वहां एक अन्य भारतीय नागरिक के बारे में हमसे संपर्क किया था, जिसने उन 500 दिनों के दौरान बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना किया था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उनकी सुरक्षा और उनकी रिहाई के लिए सूडानी अधिकारियों और भारतीय विदेश मंत्रालय, दोनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.’’

सूडान के राजदूत ने जल्द रिहाई का दिया आश्वासन

अपहृत भारतीय की पहचान ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के 36 वर्षीय आदर्श बेहरा के रूप में हुई है. उन्हें खारतूम से लगभग 1000 किलोमीटर दूर अल फशीर से अगवा किया गया था और दक्षिण दारफुर में आरएसएफ के गढ़ न्याला ले जाया गया था. सूडान के राजदूत मोहम्मद अब्दुल्ला अली एल्टॉम ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि हमें क्या करना है. और हमने देखा है कि वे क्या करने में सक्षम हैं. हमें उम्मीद है कि उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाएगा. और हमें उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही सुरक्षित वापस आते हुए देख पाएंगे.’’

Previous article नोखा नहर डग व जखिनी नहर पुल के पास दो और चेकपोस्ट लगाने का निर्देश
Next article स्कूलों में मेनू के आधार पर मध्याह्न भोजन नियमित रूप से दें
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel