[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar उद्घाटन से पहले वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 19 जनवरी को PM मोदी दिखाने वाले हैं हरी झंडी

उद्घाटन से पहले वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 19 जनवरी को PM मोदी दिखाने वाले हैं हरी झंडी

0
उद्घाटन से पहले वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 19 जनवरी को PM मोदी दिखाने वाले हैं हरी झंडी

19 जनवरी को पीएम मोदी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं. लेकिन उद्घाटन से पहले ही ट्रेन पर पथराव हो गया है. जी हां, विशाखापत्तनम में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आयी है. हादसा मेंटेनेंस के दौरान हुआ. पथराव में विशाखापत्तनम के कांचरापलेम के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. डाआरएम ने घटना को लेकर कहा कि आगे की जांच चल रही है. गौरतलब है कि पीएम मोदी 19 जनवरी को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को रवाना करने वाले थे. यह ट्रेन सिकंदराबाद से विशाखापट्टनम के बीच दौड़ेगी.

कोलकाता में भी हुआ था पथराव: वंदे भारत ट्रेन में पथराव का यह कोई पहला मामला नहीं हैं. इससे पहले कोलकाता में भी इय ट्रेन पर पथराव हो चुका है. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के कुछ ही दिन बाद मालदा में ट्रेन पर पथराव किया गया. मालदा शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर कुमारगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन पर पथराव किया गया, हालांकि राहत की बात रही कि पथराव में किसी यात्री को भी चोट नहीं लगी.

गौरतलब है कि रेल से सफर तय करने वाले यात्रियों की आसानी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई है. देश में 2019 में सबसे पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई थी. करीब तीन साल के अंतराल में भारतीय रेलवे की ओर से अब तक देश में करीब 7 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत हो चुकी है. वहीं, इस साल यानी साल 2023 में सरकार देश में कुल 75 नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है.

वहीं, वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को और सुविधा और सहूलियत मिले इसके लिए भारतीय रेलवे वंदे भारत के तीसरे वर्जन की डिजाइन पर काम कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो भारतीय रेलवे वंदे भारत ट्रेन में स्लीपर क्लास जोड़ने की तैयारी कर रही है, जो यात्रियों की लंबी दूरी के सफर को आसान बनाएगी. रेल मंत्रालय के हवाले से मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, इस नए जनरेशन की वंदे भारत ट्रेन की 200 नई रेक के निर्माण के लिए भारतीय रेलवे टेंडर भी जारी कर चुका है. वंदे भारत के ये सभी 200 रेक सिर्फ स्लीपर क्लास के लिए डिजाइन किए जाएंगे.

Also Read: FCI Scam: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, तीन राज्यों के 50 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी, DGM गिरफ्तार

Previous article Raaz फिल्म में डरावनी चीख से सबको डराने वाली भूतनी अब कर रही हैं ये काम, गुमनामी की जिंदगी जीने को मजबूर
Next article Sultanpur: AAP सांसद संजय सिंह व पूर्व विधायक अनूप संडा सहित छह को 3 महीने की सजा, जानिए पूरा मामला
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel