[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में अचानक मची भगदड़, गिरने लगे लोग, 6 की मौत

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में अचानक मची भगदड़, गिरने लगे लोग, 6 की मौत

0
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में अचानक मची भगदड़, गिरने लगे लोग, 6 की मौत
Stampede Mansa Devi Temple Haridwar

Stampede At Mansa Devi Temple Haridwar: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह भगदड़ मच गई. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. जानकारी के अनुसार, हादसा मंदिर के सीढ़ी वाले रास्ते के पास हुआ है.

घटना में घायल बिहार के एक व्यक्ति ने बताया, “अचानक वहां भारी भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई. इस दौरान मैं गिर गया और मेरा हाथ टूट गया.”

एक घायल ने बताया, “मंदिर परिसर से 20-25 कदम पहले ही भीड़ बेकाबू हो गई. मैं 10-12 अन्य लोगों के साथ गिर पड़ा. मुझे अपने परिवार के 3 सदस्य मिल गए, लेकिन 2 अभी भी लापता हैं.”

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने समाचार एजेंसी ANI से बात की. उन्होंने बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मच गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. वह खुद मौके के लिए रवाना हो चुके हैं ताकि स्थिति का जायजा ले सकें.

करंट के दावे से प्रशासन का इनकार

शुरुआत में जानकारी आई कि हादसा मनसा देवी मंदिर के सीढ़ियों वाले रास्ते पर हुआ. आशंका थी कि सीढ़ियों में करंट आ गया था, जिससे घबराकर श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई. हालांकि करंट के दावे को प्रशासन ने इनकार कर दिया है.

यह भी पढ़ें : Watch Video: मां बहुत भीड़ है, जल्दी चलो… रो-रोकर बच्चा खतरे का करता रहा इशारा, मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से पहले का वीडियो

एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं

इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी कि एसडीआरएफ और अन्य बचाव टीमें भगदड़ की घटना स्थल पर पहुंच चुकी हैं और राहत कार्य जारी है. धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, “एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं. वे राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. मैं इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर करीबी निगरानी रखी जा रही है.”

Previous article इन तोहफों के साथ कुछ ऐसे मनाएं तीज, सातो जन्म आपको ही मांगेंगी पत्नी  
Next article टूट गया ‘यूनिवर्स बॉस’ का रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पीछे कर रोवमैन पॉवेल बढ़े आगे, फिर भी हार गया वेस्टइंडीज
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel