[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

0
श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा
वंदे भारत ट्रेन की तस्वीर.

Vande Bharat Express: इससे जम्मू-कश्मीर के सबसे बड़े शहर और रेलवे हब के बीच सीधा कनेक्शन हो जाएगा. उद्घाटन के बाद रेल मंत्री उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज और देश के पहले केबल वाले अंजी ब्रिज का मुआयना भी करेंगे.

वेटिंग की टेंशन खत्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून 2025 को जब कटरा-श्रीनगर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई थी, तब इसमें केवल 8 कोच थे. यात्रियों की भारी डिमांड और हमेशा हाउसफुल रहने की वजह से अब इसे बढ़ाकर 20 कोच का कर दिया गया है. इससे सीटों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो जाएगी, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को रिजर्वेशन मिलने में आसानी होगी. अब टूरिस्ट सीजन में भी कंफर्म टिकट मिलने के चांस बढ़ जाएंगे.

2 मई से शुरू होगी रेगुलर सर्विस

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत की रेगुलर सर्विस 2 मई 2026 से शुरू होगी. इस रूट पर दो जोड़ी ट्रेनें चलेंगी जो 266 किलोमीटर का सफर तय करेंगी:

पहली ट्रेन (26401): सुबह 6:20 बजे जम्मू तवी से चलेगी और कटरा, रियासी, बनिहाल होते हुए सुबह 11:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी. वापसी में (26402) यह श्रीनगर से दोपहर 2:00 बजे चलकर शाम 6:50 बजे जम्मू पहुंचेगी. (मंगलवार को छोड़कर)

दूसरी ट्रेन (26404): सुबह 8:00 बजे श्रीनगर से चलेगी और दोपहर 12:40 बजे जम्मू पहुंचेगी. वापसी में (26403) यह जम्मू से दोपहर 1:20 बजे चलकर शाम 6:00 बजे श्रीनगर पहुंचेगी. (बुधवार को छोड़कर)

बिना ट्रेन बदले पूरी होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

इस विस्तार का सबसे बड़ा फायदा माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को होगा. पहले दिल्ली या मुंबई से जम्मू आने वाली ट्रेनों से उतरकर लोगों को कटरा के लिए अलग साधन ढूंढना पड़ता था, लेकिन अब वे जम्मू से ही सीधे वंदे भारत पकड़ सकेंगे. इसके अलावा, जो लोग वैष्णो देवी के साथ अमरनाथ यात्रा (पहलगाम/बालटाल) का प्लान बनाते हैं, वे अब बिना ट्रेन बदले सीधे श्रीनगर तक का सफर तय कर पाएंगे.

खराब मौसम में भी नहीं थमेगी रफ्तार

सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण जब जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद हो जाता है, तब यह ट्रेन लाइफलाइन बनेगी. वंदे भारत को माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी चलने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें हीटिंग सिस्टम और खास विंडशील्ड लगी हैं, जो बर्फीले मौसम में भी सफर को सुरक्षित और आसान बनाती हैं. इससे श्रीनगर के कारीगरों और व्यापारियों को अपना सामान (पश्मीना, केसर, अखरोट) जम्मू तक भेजने में कम समय और पैसा खर्च करना होगा.

ये भी पढ़ें: पुणे में क्लोरीन गैस रिसाव से हड़कंप, 24 लोग अस्पताल में भर्ती

एफिल टावर से भी ऊंचा पुल

इस पूरे प्रोजेक्ट की जान 272 किलोमीटर लंबा USBRL लिंक है, जिसे 43,780 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इसमें 119 किलोमीटर लंबी 36 सुरंगें और 943 पुल शामिल हैं. इनमें 331 मीटर ऊंचा अंजी खद ब्रिज और नदी तल से 359 मीटर ऊंचा चिनाब ब्रिज शामिल है, जो पेरिस के एफिल टावर से भी ऊंचा है. जम्मू रेलवे डिवीजन और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जम्मू तवी, कटरा और बडगाम स्टेशनों को भी आधुनिक बनाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: चलती कार में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel