[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National श्री सत्य साई बाबा के जन्मशताब्दी में पहुंचे पीएम मोदी, कहा-मानवसेवा ही माधवसेवा

श्री सत्य साई बाबा के जन्मशताब्दी में पहुंचे पीएम मोदी, कहा-मानवसेवा ही माधवसेवा

0
श्री सत्य साई बाबा के जन्मशताब्दी में पहुंचे पीएम मोदी, कहा-मानवसेवा ही माधवसेवा
सत्य साई बाबा को नमन करते पीएम मोदी

Sri Sathya Sai Baba : श्री सत्य साई बाबा के जन्मशताब्दी वर्ष के मौके पर प्रधानमंत्री पुट्टपर्थी पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने कहा कि श्री सत्य साई बाबा का यह जन्मशताब्दी वर्ष हमारी पीढ़ी के लिए सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि एक दिव्य वरदान है. बाबा भले ही हमारे बीच दैहिक स्वरूप में नहीं हैं, लेकिन उनकी शिक्षा, उनका प्रेम और उनकी भावनाएं हमारा मार्गदर्शन कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सत्य साई बाबा का संदेश पुस्तकों से बाहर निकलकर देश-विदेश तक पहुंच चुका है.

कार्यक्रम में प्रसिद्ध क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी अपने अनुभवों को रखा और बताया कि किस तरह उन्हें 2011 के विश्वकप में बाबा का आशीर्वाद मिला और उन्हें उसी वक्त यह महसूस हो गया था कि विश्वकप भारत ही जीतेगा. पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि बाबा के अनुयायियों में उनकी शिक्षा दिखती है.उन्होंने मानवसेवा को ही ईश्वर की सेवा माना था.

समारोह के एक भाग के रूप में पीएम मोदी ने पुट्टपर्थी में सत्य साई बाबा की महासमाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.पीएम मोदी ने इस मौके पर साई बाबा के जीवन, शिक्षाओं और विरासत को सम्मान देते हुए एक स्मारक सिक्का और डाक टिकटों का एक सेट जारी किया.

प्रधानमंत्री ने अपने आंध्रप्रदेश दौरे के क्रम में सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि यह बेटियों के भविष्य के लिए बेहतरीन योजना है. इस योजना में बेटियों को 8.2% का ब्याज हमारी बेटियों को मिलता है. पीएम मोदी ने बताया कि अब तक देश की 4 करोड़ से ज्यादा बेटियों के खाते सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खोले जा चुके हैं और अब तक इन बैंक खातों में सवा 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जमा कराई जा चुकी है.

यह भी पढ़ें : Delhi Terror Blast: अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक को ED ने किया गिरफ्तार, PMLA एक्ट के तहत कार्रवाई

Previous article जेल में इमरान खान और बाहर बहनों पर से मारपीट, शहबाज शरीफ की पुलिस अत्याचार पर उतरी; PTI ने जारी किया वीडियो
Next article Hair Care Tips: लॉन्ग, स्मूथ और हेल्दी बाल पाने के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार उपाय
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel