[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar 21 जून को लगने वाला है सूर्यग्रहण, इस दौरान आसमान में कोरोना को देखने का मिलेगा मौका

21 जून को लगने वाला है सूर्यग्रहण, इस दौरान आसमान में कोरोना को देखने का मिलेगा मौका

0
21 जून को लगने वाला है सूर्यग्रहण, इस दौरान आसमान में कोरोना को देखने का मिलेगा मौका

आने वाली 21 तारीख (जून) को सूर्यग्रहण लगने वाला है. इस सूर्यग्रहण को उत्तरी भारत, चीन, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कांगो, इथियोपिया और दक्षिण में पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. इस सूर्यग्रहण से जुड़ी एक दिलचस्प बात ये है कि जब पूरा सूर्य चांद के पीछे छिप जाएगा और केवल इसकी बाहरी परत यानी कोरोना नजर आएगी. असल में कोरोना एक रिंगनुमा गोल आकृति है, इसके चारों ओर से बाहर को निकलती ज्वाला जैसी नजर आती है. इसका कोरोना वायरस के कुछ लेना देना नहीं है.

रविवार के दिन लगने वाले इस ग्रहण को चूड़ामणि ग्रहण भी कहा जाता है। इस ग्रहण के सूतक नियम आदि 20 जून की रात 10.09 बजे से मान्य होंगे. 21 जून आषाढ़ कृष्ण पक्ष को कंकणाकृति खंडग्रास को यह सूर्य ग्रहण लगेगा. यह ग्रहण भारत के कुछ भूभाग में खंडग्रास रूप में दिखाई देगा व कुछ भाग में कंकणाकृति रूप में दिखेगा.

मेष, सिंह, कन्या, मकर राशि पर शुभ। वृषभ, तुला, धनु, कुंभ राशि पर मध्यम और मिथुन, कर्क, वृश्चिक, मीन राशि पर उसके अशुभ प्रभाव रहेंगे. इस ग्रहण के अवधि काल में एक साथ छह ग्रह वक्री रहेंगे. इसमें बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु, केतु हैं। ये ग्रह 21 जून को वक्री रहेंगे.

यह ग्रहण 21 जून की सुबह 10.09 बजे ग्रहण स्पर्श होगा. 11.47 बजे ग्रहण मध्य व दोपहर 1.36 बजे ग्रहण का मोक्ष रहेगा. इस ग्रहण का जनमानस पर व्यापक प्रभाव पड़ने वाला है. खासकर मृगशिरा व आर्द्रा नक्षत्र तथा मिथुन राशि पर इस ग्रहण का मुख्य प्रभाव रहेगा.

21 जून को सूर्य ग्रहण का समय

  • 9:15 पूर्वाह्न आंशिक ग्रहण शुरू

  • 10:17 पूर्वाह्न पूर्ण ग्रहण शुरू

  • 12:10 अपराह्न अधिकतम ग्रहण

  • 2:02 बजे पूर्ण ग्रहण समाप्त

  • 3:04 बजे आंशिक ग्रहण समाप्त

जून के माह में सूर्य और चंद्रग्रहण दोनों ही लगने वाले हैं. चंद्रग्रहण जहां आज यानी 5 जून को लगेगा तो वहीं 21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा. ग्रहण के दौरान सूतक का भी विशेष महत्व होता है. सूतक काल चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण दोनों के समय लगता है. (Sutak kal) सूतक काल में किसी भी तरह का कोई शुभ काम नहीं किया जाता. यहां तक की कई मंदिरों के कपाट भी सूतक के दौरान बंद कर दिये जाते हैं.

Previous article हरमू रोड व अपर बाजार के कई गोदामों में छापा, भारी मात्रा में रजनीगंधा व तुलसी जब्त
Next article झारखंड में कोरोना : एक दिन में सबसे ज्यादा मामलों की पुष्टि, 80 कोरोना संक्रमित मिले
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel