[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Viral Video: गर्मी से राहत पाने चला था शख्स, कूलर में बैठा मिला खतरनाक सांप

Viral Video: गर्मी से राहत पाने चला था शख्स, कूलर में बैठा मिला खतरनाक सांप

0
Viral Video: गर्मी से राहत पाने चला था शख्स, कूलर में बैठा मिला खतरनाक सांप
सांप का वायरल वीडियो (Photo: Insta)

Viral Video: गर्मियों में सांपों के घरों के आसपास आने की खबरें अक्सर आपने सुनी होंगी, लेकिन इन दिनों वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति जब रोज की तरह अपना कूलर चलाने पहुंचा, तो उसकी नजर अंदर पंखे और तारों के बीच फंसे एक विशाल सांप पर पड़ गई. यह देख वह पहले तो घबरा गया लेकिन फिर खुल को संभाला. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. देखें ये वायरल वीडियो.

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कूलर के अंदर पंखे और बिजली के तारों के बीच एक पीले रंग का बड़ा सांप कुंडली मारकर बैठा हुआ है. उसके शरीर पर काले धब्बे हैं, जिससे वह और भी डरावना नजर आता है. कूलर का ढक्कन खुलते ही सांप तारों और अन्य पुर्जों के बीच फंसा दिखता है. लोग ऐसा समझ रहे हैं कि ठंडी और अंधेरी जगह होने के कारण वह कूलर में घुस गया था और आराम करने लगा. यह नजारा देखकर लोग हैरान हैं. अगर किसी ने बिना देखे कूलर चला दिया होता या उसमें हाथ डाल दिया होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

यह भी पढ़ें : Viral Video: सांप को कोई लात से ऐसे मारता है जी! वीडियो देख आप भी कहेंगे ये बात

Previous article सारण में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल, दो की हालत गंभीर
Next article सहरसा का बाबा मटेश्वर धाम महादेव मंदिर, जहां सच्चे मन से मांगी हर मुराद होती है पूरी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel