[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पुणे मर्डर : सीक्रेट कोड में होती थी सिया-चेतन की बातचीत, पुलिस ने खोले राज

पुणे मर्डर : सीक्रेट कोड में होती थी सिया-चेतन की बातचीत, पुलिस ने खोले राज

0
पुणे मर्डर : सीक्रेट कोड में होती थी सिया-चेतन की बातचीत, पुलिस ने खोले राज
सिया और चेतन को ले जाती पुलिस (File Photo)

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में शुक्रवार (3 जुलाई) को पुलिस ने मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी की पुलिस हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की. सरकारी वकील ने अदालत से कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और दोनों आरोपियों से आगे भी पूछताछ करना जरूरी है. वकील ने अदालत से दोनों आरोपियों की पुलिस हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की. उनका कहना था कि सिया और चेतन के मोबाइल फोन से ऐसी चैट मिली हैं, जिनमें इशारों और कोड वर्ड का इस्तेमाल किया गया है. इन बातों का मतलब समझने और मामले की सच्चाई जानने के लिए दोनों से आगे पूछताछ जरूरी है.

वहीं, आरोपियों के वकील ने इस मांग का प्रोटेस्ट किया.उनका कहना था कि पुलिस को जांच के लिए पहले ही काफी समय मिल चुका है. ऐसे में अब दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में रखकर आगे पूछताछ करने की कोई जरूरत नहीं है. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पुलिस की मांग खारिज कर दी. इसके बाद सिया गोयल और चेतन चौधरी को 16 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया.

सरकारी वकील ने कोर्ट को क्या बताया?

सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि पुणे मर्डर केस में पुलिस ने उस जगह का पंचनामा किया है, जहां सिया गोयल पर केतन अग्रवाल का पासपोर्ट मुंबई जाते समय फेंकने का आरोप है. पुलिस इस मामले से जुड़े बाकी सबूत भी जुटाने में लगी हुई है. उस जगह की भी जांच की गई है, जहां सिया गोयल और चेतन चौधरी ने केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश और उसकी तैयारी की थी.

यह भी पढ़ें : पुणे मर्डर: कपड़ों की बरामदगी के बीच सिया गोयल की हरकत, कैमरे पर दिखाया मिडिल फिंगर, देखें Video

चैट में कोड वर्ड का यूज किया सिया और चेतन ने

सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि पुलिस ने सिया गोयल का एक और मोबाइल फोन बरामद किया है. इस फोन को जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजा गया है, ताकि उससे जुड़े अहम सबूत जुटाए जा सकें. उन्होंने बताया कि पहले जब्त किए गए मोबाइल फोन का डेटा निकाल लिया गया है और उसकी फॉरेंसिक रिपोर्ट भी पुलिस को मिल चुकी है. जांच में मिली चैट में कोड वर्ड, निकनेम और इमोजी का इस्तेमाल किया गया है. इनका सही मतलब सिर्फ सिया गोयल और चेतन चौधरी ही बता सकते हैं, इसलिए उनसे आगे पूछताछ जरूरी है. 

Previous article रोहतास जिला प्रशासन हेल्पलाइन : किसी भी आपात स्थिति में तुरंत करें संपर्क, नोट कर लें DM, SP और फायर ब्रिगेड के ये जरूरी नंबर!
Next article Nawada News. सदर अस्पताल नवादा के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर व शहर में प्रमुख कार्यक्रम के बारे में जानें
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel