[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच करेगी SIT, आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट कराने की उठी मांग

दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच करेगी SIT, आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट कराने की उठी मांग

0
दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच करेगी SIT, आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट कराने की उठी मांग

Disha Salian’s death : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा है कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मैनेजर दिशा सालियान की मौत (Disha Salian) के मामले में जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा. पुलिस के अनुसार सालियान (28) ने मुंबई के मलाड इलाके में आठ जून, 2020 को एक बहुमंजिला इमारत से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी.

इधर भाजपा विधायक नितेश राणे ने दिशा सालियान की मौत का मुद्दा उठाते हुए मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट कराने की मांग की.

अपार्टमेंट में लटके मिले थे सुशांत सिंह राजपूत

यहां चर्चा कर दें कि सुशांत सिंह राजपूत (34) मुंबई के बांद्रा इलाके में 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटके मिले थे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने सालियान की मौत के मामले में जांच की मांग की थी. भाजपा नेता फडणवीस महाराष्ट्र के गृह मंत्री भी हैं. उन्होंने सदन में कहा है कि मामला पहले ही मुंबई पुलिस के पास है. जिनके पास सबूत हैं, वे दे सकते हैं. एक एसआईटी इसकी जांच करेगी.

इसे राजनीतिक पहलू से नहीं देखा जाना चाहिए: अजित पवार

विपक्ष के नेता अजित पवार ने कहा कि इसे राजनीतिक पहलू से नहीं देखा जाना चाहिए. फडणवीस ने कहा कि बिना किसी को निशाना बनाए निष्पक्ष तरीके से जांच की जाएगी. सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों ने सालियान की मौत के मामले में जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की थी। सदन इस मुद्दे पर पांच बार स्थगित हुआ. वे स्पष्ट रूप से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधायकों और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को निशाना बना रहे थे.

Also Read: जब CM एकनाथ शिंदे के ड्राइवर बने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस! समृद्धि एक्सप्रेस वे का लिया जायजा

मामला सबसे पहले सदन में बालासाहेबंची शिवसेना (मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला शिवसेना गुट) के विधायक भरत गोगावले ने उठाया था और उनके साथ भाजपा विधायक नितेश राणे भी शामिल थे.

भाषा इनपुट के साथ

Previous article New Rule: पैकेज्ड फूड पर लगेगी स्टार रेटिंग, कितना कारगर होगा यह नियम? जानें
Next article क्रिसमस ट्री कैसे सजाएं? इस वीडियो में है एक से बढ़ कर एक आसान आइडिया, देखें
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel