[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National SIR Bengal : ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र से हटाए गए 44 हजार से ज्यादा नाम, बढ़ सकती है टेंशन

SIR Bengal : ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र से हटाए गए 44 हजार से ज्यादा नाम, बढ़ सकती है टेंशन

0
SIR Bengal : ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र से हटाए गए 44 हजार से ज्यादा नाम, बढ़ सकती है टेंशन
ममता बनर्जी विधानसभा क्षेत्र में SIR (File Photo)

SIR Bengal : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र उन क्षेत्रों में शामिल है, जहां मतदाता सूची से सबसे अधिक नाम हटाए गए हैं. निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी निर्वाचन वार आंकड़ों के अनुसार, भवानीपुर से हटाए गए मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है. यह संख्या पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र की तुलना में लगभग चार गुना बताई गई है. आंकड़ों से दोनों क्षेत्रों के बीच स्पष्ट अंतर सामने आया है.

भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में 2,06,295 मतदाताओं में से 44,787 नाम हटाए गए

आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत जनगणना प्रपत्र जमा करने की समयसीमा समाप्त होने के एक दिन बाद ये आंकड़े जारी किए, जिससे राज्य भर में महत्वपूर्ण भिन्नताएं सामने आईं. अधिकारियों ने बताया कि यह प्रक्रिया पूरे राज्य में समान मानदंडों के तहत की गई है. आंकड़ों से पता चला है कि दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में 2,06,295 मतदाताओं में से 44,787 नाम हटाए गए, जबकि नंदीग्राम में 2,78,212 मतदाताओं में से 10,599 नाम हटाए गए.

बीजेपी के विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों के बारे में जानें

आयोग ने कहा कि ये नाम मृत्यु, स्थानांतरण, पता नहीं चल पाने वाले पते और दोहराव प्रविष्टियों जैसी मानक श्रेणियों के तहत हटाए गए हैं. राज्य के 294 विधानसभा क्षेत्रों में से सबसे अधिक नाम उत्तरी कोलकाता के चौरंगी में हटाए गए (74,553), इसके बाद कोलकाता पोर्ट (63,730) और टॉलीगंज (35,309) का स्थान रहा. बीजेपी के विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों जैसे आसनसोल दक्षिण (39,202) और सिलीगुड़ी (31,181) में भी विलोपन नंदीग्राम से अधिक रहा.

यह भी पढ़ें : एसआइआर फॉर्म में गलत रिश्तेदार का नाम पाये जाने पर ड्राफ्ट मतदाता सूची से कट सकता है नाम

दक्षिण 24 परगना में सबसे अधिक 8,16,047 नाम हटाये गए

जिला स्तरीय आंकड़े के अनुसार, दक्षिण 24 परगना में सबसे अधिक 8,16,047 नाम हटाये गए हैं. कुल मिलाकर, एसआईआर प्रक्रिया के पहले चरण में 58 लाख से अधिक नाम हटाए गए हैं. निर्वाचन आयोग मंगलवार को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित करेगा. तृणमूल कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता कृषानु मित्रा ने कहा कि पार्टी डेटा की जांच करेगी और किसी भी वास्तविक मतदाता को हटाने के दुर्भावनापूर्ण मकसद का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी. वहीं, भाजपा के मुख्य सचेतक शंकर घोष ने कहा कि ये विलोपन साबित करते हैं कि बंगाल में एसआईआर की आवश्यकता क्यों थी, क्योंकि यह टीएमसी की असली ताकत रहे फर्जी मतदाताओं की संख्या को उजागर करता है.

Previous article Camera Phones Under 25000: इस साल ये 5 फोन्स का रहा बोल बाला, 25 हजार से भी कम में खींचते हैं DSLR जैसी फोटो
Next article Pagal Banaibe Bhojpuri Song: खेसारी-काजल की केमिस्ट्री ने फिर बढ़ाया तापमान, ‘पागल बनइबे का’ ने यूट्यूब पर पार किया 480M का आंकड़ा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel