[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National उत्तर सिक्किम में भूस्खलन का कहर, सेना के 3 जवान शहीद, 9 लापता

उत्तर सिक्किम में भूस्खलन का कहर, सेना के 3 जवान शहीद, 9 लापता

0
उत्तर सिक्किम में भूस्खलन का कहर, सेना के 3 जवान शहीद, 9 लापता
Sikkim Landslide 3 army officer dead 9 missing search operation on

Sikkim Landslide: उत्तर सिक्किम के चटेन इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है. 1 मई की देर रात हुए भूस्खलन की चपेट में एक आर्मी कैंप आ गया, जिससे 3 जवान शहीद हो गए और 9 अभी भी लापता हैं. बीती रात अचानक हुई भारी बारिश के कारण लाचेन का जलस्तर बढ़ गया, जिससे यह हादसा हुआ. चुंगथांग के सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी थाताल द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, सेना इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. अभी तक तीन जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं और लापता जवानों की तलाश अभी जारी है.

सेना की ओर से जारी किया गया बयान

सेना की ओर से भी इस घटना की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया गया है. सोमवार को जारी प्रेस बयान में कहा गया कि चटेन में भूस्खलन से कई इलाकों को नुकसान पहुंचा है. इस घटना में तीन जवान शहीद हुए, जिनमें कुछ लड़ाकू जवान शामिल हैं. जवानों के साथ कई स्थानीय लोग लापता हैं, जिनकी तलाश और पहचान अभी की जा रही है.

लाचुंग में फंसे 1600 पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया

लाचुंग में फंसे करीब 1600 पर्यटकों को सोमवार की सुबह रेस्क्यू किया गया है. रेस्क्यू किए गए लोगों में 380 बच्चे शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, ये लोग 30 मई से इलाके में फंसे हुए थे. भारी बारिश के कारण सिक्किम के कई इलाकों के रास्ते बंद हो गए थे, जिन्हें रविवार की रात को साफ किया गया और 2 जून को रेस्क्यू मिशन चलाकर लोगों को बाहर निकाला गया.

NDRF की टीम इलाके में लगातार बचाव मिशन चला रही है. इलाके के डीसी ने जानकारी देते हुए बताया है कि लाचेन में अभी भी करीब 150 लोग फंसे हुए हैं. हालांकि, खबर आ रही है कि वे सुरक्षित होटलों में ठहरे हुए हैं.

यह भी पढ़े: UP News: बकरीद पर बलि प्रथा का धीरेंद्र शास्त्री ने किया विरोध, पूर्व MP एसटी हसन ने कहा— ‘हर कोई योगी आदित्यनाथ नहीं बन सकता’

Previous article Chhattisgarh Naxal News: छत्तीसगढ़ का एक और गांव हुआ माओवाद मुक्त, सुकमा में 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Next article Motihari: महिला जवानों ने गॉड ऑफ ऑनर देकर किया सम्मानित
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel