[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Siddaramaiah Vs DK Shivakumar: सीएम पद को लेकर कर्नाटक कांग्रेस में नाटक शुरू, सिद्धारमैया और शिवकुमार की तनातनी के बीच खरगे का बड़ा बयान

Siddaramaiah Vs DK Shivakumar: सीएम पद को लेकर कर्नाटक कांग्रेस में नाटक शुरू, सिद्धारमैया और शिवकुमार की तनातनी के बीच खरगे का बड़ा बयान

0
Siddaramaiah Vs DK Shivakumar: सीएम पद को लेकर कर्नाटक कांग्रेस में नाटक शुरू, सिद्धारमैया और शिवकुमार की तनातनी के बीच खरगे का बड़ा बयान
सिद्धारमैया और मल्लिकार्जुन खरगे

Siddaramaiah Vs DK Shivakumar: सिद्धरमैया और उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान चल रही है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वह अपने पद पर बने रहेंगे और भविष्य में राज्य का बजट भी पेश करेंगे. जवाब में, शिवकुमार ने उन्हें ‘ऑल द बेस्ट’ कहा. इधर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट करने दिल्ली पहुंचे और उनके आवास पर मुलाकात की. जिसके बाद कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई.

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच आया खरगे का बयान

कर्नाटक में सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच जारी विवाद के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा- “जो भी घटनाक्रम हुए हैं, उनके बारे में कहने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है. इसलिए आप (मीडिया) यहां खड़े होकर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं और मुझे भी बुरा लग रहा है. जो होना है, आलाकमान करेगा. आपको इस बारे में और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.”

शिवकुमार बोले – सभी 140 विधायक उनके हैं

दो दिन पहले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने एक्स पर एक धमाकेदार पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था, “सभी 140 MLA मेरे MLA हैं. ग्रुप बनाना मेरे खून में नहीं है. CM ने कैबिनेट में फेरबदल करने का फैसला किया. हर कोई मंत्री बनना चाहता है, इसलिए उनका दिल्ली में लीडरशिप से मिलना स्वाभाविक है. यह उनका अधिकार है. हम उन्हें रोककर ना नहीं कह सकते. CM ने कहा है कि वह 5 साल पूरे करेंगे. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. हम सब उनके साथ काम करेंगे. CM और मैंने, दोनों ने बार-बार कहा है कि हम हाईकमान की बात मानते हैं.”

सिद्धारमैया ने अटकलों को किया खारिज

मुख्यमंत्री ने सिद्धारमैया हालांकि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज कर दिया है. सिद्धारमैया ने खरगे से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘यह शिष्टाचार भेंट थी. हालांकि, इस दौरान हमने संगठन और बेंगलुरु महानगरपालिका सहित आगामी स्थानीय निकाय चुनावों पर भी चर्चा की.’’ सिद्धारमैया से जब पूछा गया कि क्या राज्य में मुख्यमंत्री बदलने को भी लेकर चर्चा हुई तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘यह सिर्फ अटकलें हैं. आपने (मीडिया) ही इसे बनाया है.’’

Previous article स्वर्ग और पृथ्वी के राजा हैं ख्रीस्त
Next article पूर्णिया ने जानकीनगर को 44 रनों से हराकर फाइनल जीता
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel