[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते ही भावुक हुए सिद्धारमैया, कहा- आलाकमान ने जो कहा वो किया

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते ही भावुक हुए सिद्धारमैया, कहा- आलाकमान ने जो कहा वो किया

0
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते ही भावुक हुए सिद्धारमैया, कहा- आलाकमान ने जो कहा वो किया
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते सिद्धारमैया, फोटो पीटीआई

Siddaramaiah Resign CM Post: लोक भवन से लौटने के बाद सिद्धारमैया ने कहा- मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल के कार्यालय में जमा कर दिया है. राज्यपाल यहां नहीं हैं; वे आज रात लौट रहे हैं. इसलिए, मैंने इस्तीफा उनके कार्यालय में जमा कर दिया.

हाई कमान के कहने पर दिया इस्तीफा: सिद्धारमैया

सिद्धारमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हाई कमान के पहले ही इस्तीफा देने के लिए कहने के बाद, मैंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है. मुझे पूरा भरोसा है कि जब गवर्नर आएंगे, तो वे इसे मंजूर कर लेंगे, क्योंकि यह संविधान के मुताबिक ही होना है. हमारे पास पूर्ण बहुमत है. इसलिए, यह संवैधानिक है कि मुख्यमंत्री को (सरकार बनाने की) अनुमति दी जाए. मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे यह मौका दिया है.

हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया: सिद्धामैया

सिद्धारमैया ने अपने कार्यकाल पर कहा- हमने अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए काम किया है. 2013 में, हमने 163 वादे किए थे, जिनमें से हमने 158 वादे पूरे किए हैं. 2023 में, हमने 550 से अधिक वादे किए. जिनमें से हमने 300 वादे पूरे किए हैं. इसके अलावा, हमने 5 गारंटी योजनाओं की घोषणा की है, जिन्हें हमने पहले ही वर्ष में पूरा कर दिया है.

जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास किया : सिद्धारमैया

सिद्धारमैया ने कहा- हमने राज्य की जनता से किए गए वादों को पूरा करने का पूरी ईमानदारी से प्रयास किया है. हमने अपना वचन नहीं तोड़ा है. इस बात से मुझे और हमारी पार्टी को बहुत संतोष मिला है. उन्होंने (विपक्ष ने) मेरे बारे में गलत जानकारी फैलाई है. उन्होंने मेरे खिलाफ, यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ भी, गलत जानकारी फैलाई है. उन्होंने कहा था कि विकास कार्यों के लिए कोई पैसा नहीं होगा और सरकारी खजाना खाली हो जाएगा. गारंटी लागू होने के बाद, आय के मामले में हम पूरे देश में पहले स्थान पर हैं. GST संग्रह में हम दूसरे स्थान पर हैं. महाराष्ट्र पहले स्थान पर है, कर्नाटक दूसरे स्थान पर है.

इस्तीफा देने से पहले सि्द्धारमैया ने डीके शिवकुमार के साथ किया था नाश्ता

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आज अपने सरकारी आवास पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ नाश्ता किया था. उपमुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार डीके शिवकुमार तथा अन्य मंत्री भी इस बैठक में शामिल थे. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक तस्वीर में सिद्धरमैया, शिवकुमार को गले लगाते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में शिवकुमार, सिद्धरमैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं.

कर्नाटक में लंबे समय से मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी थी

कर्नाटक में लंबे समय से सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी थी. सिद्धारमैया 3 साल तक मुख्यमंत्री रहे. उन्होंने 20 मई 2023 को सीएम पद की शपथ ली थी. उनके सत्ता संभालने के बाद से ही सत्ता परिवर्तन की मांग उठने लगी थी.

Previous article झांसे में लेकर लाखों की ठगी, गया जी के डेल्हा में सनसनीखेज मामला
Next article नवगछिया में लायन्स क्लब की नयी टीम घोषित, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel