[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कर्नाटक : सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल के विशेष सचिव ने दी जानकारी

कर्नाटक : सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल के विशेष सचिव ने दी जानकारी

0
कर्नाटक : सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल के विशेष सचिव ने दी जानकारी
सिद्धारमैया ने सीएम पद से इस्तीफा दिया, फोटो पीटीआई

राज्यपाल को अपना इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें उन्होंने बताया- मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल के कार्यालय में जमा कर दिया है. राज्यपाल यहां नहीं हैं; वे आज रात लौट रहे हैं. इसलिए, मैंने इस्तीफा उनके कार्यालय में जमा कर दिया.

इससे पहले कर्नाटक के राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर ने बताया, मुझे सिद्धारमैया (मुख्यमंत्री के तौर पर) का इस्तीफ़ा मिल गया है, लेकिन राज्यपाल के लौटने के बाद ही वे इसे स्वीकार कर सकते हैं. राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज इससे पहले मध्य प्रदेश के नागदा स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए.

इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपने आवास पर ब्रेकफास्ट के दौरान हुई बैठक में मंत्रिमंडल के सहयोगियों को पद छोड़ने के अपने फैसले से अवगत कराया था. आधिकारिक सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने यह खबर दी है. उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार डी. के. शिवकुमार के अलावा अन्य मंत्री इस बैठक में मौजूद थे. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक तस्वीर में सिद्धारमैया, शिवकुमार को गले लगाते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार शिवकुमार, सिद्धरमैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं.

सीएमओ के सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान द्वारा राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का संकेत दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय मांगा. हालांकि, लोक भवन सूत्रों ने कहा कि सिद्धारमैया ने अब तक राज्यपाल से मिलने के लिए समय नहीं मांगा है. सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल निजी कारणों से अपने गृह नगर इंदौर गए हुए हैं.

राहुल गांधी के कहने पर सिद्धारमैया ने छोड़ा पद?

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सिद्धरमैया से कथित तौर पर नेतृत्व परिवर्तन के लिए रास्ता बनाने को कहा और उन्हें राज्यसभा सीट के साथ पार्टी में केंद्रीय भूमिका की पेशकश की. सूत्रों का यह भी कहना है कि चूंकि यह संदेश सीधे राहुल गांधी की ओर से आया है, इसलिए संभवत: सिद्धरमैया पद छोड़ने के लिए तैयार हो गए. मुख्यमंत्री पहले भी कई बार कह चुके हैं कि अगर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा तो वह पद छोड़ देंगे.

यह भी पढ़ें : कर्नाटक की सियासत में गर्मजोशी: ब्रेकफास्ट पर पहुंचे डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया के पैर छुए

दिल्ली में हुई अहम बैठक

सिद्धारमैया और शिवकुमार को मंगलवार (26 मई) को पार्टी ने दिल्ली बुलाया था, जहां कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल तथा रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ लगातार बैठकें हुईं.

Previous article ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की गई नमाज, कुर्बानी की रस्म भी हुई पूरी
Next article बंगाल चुनाव में पसीना बहाने वाले ठाकुरगंज-पोठिया के भाजपा कार्यकर्ताओं का पटना में भव्य सम्मान; मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने थपथपाई पीठ
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel