[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National क्या सिद्धरमैया देंगे इस्तीफा? कर्नाटक में पिछड़ा वर्ग ने बढ़ा दी कांग्रेस की टेंशन

क्या सिद्धरमैया देंगे इस्तीफा? कर्नाटक में पिछड़ा वर्ग ने बढ़ा दी कांग्रेस की टेंशन

0
क्या सिद्धरमैया देंगे इस्तीफा? कर्नाटक में पिछड़ा वर्ग ने बढ़ा दी कांग्रेस की टेंशन
सिद्धरमैया दे सकते हैं इस्तीफा (Photo: PTI)

कर्नाटक में पिछड़ा वर्ग समुदायों के एक संगठन ने कांग्रेस और पार्टी नेतृत्व को साफ चेतावनी दी है कि अगर सिद्धरमैया को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया, तो पार्टी को इसका भारी राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. ‘कर्नाटक राज्य पिछड़ा वर्ग समुदाय महासंघ’ के नेताओं का कहना है कि कांग्रेस को सत्ता पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और दलित समाज के समर्थन से मिली है. उन्होंने दावा किया कि पार्टी में सिद्धरमैया जैसा जनाधार वाला दूसरा नेता नहीं है. संगठन ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया, तो राज्यभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा.

कांग्रेस से जुड़े 70 प्रतिशत समुदाय की संख्या शून्य हो जाएगी : रामचंद्रप्पा

संगठन के अध्यक्ष रामचंद्रप्पा ने कहा कि हमारी अब तक मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हुई है, लेकिन हमें खबरें मिली हैं कि कांग्रेस आलाकमान ने उनसे इस्तीफा मांगा है. चूंकि सिद्धरमैया मंत्रियों और नेताओं के साथ बैठक में हैं, इसलिए हम उनसे मिल नहीं सके हैं. उन्होंने कहा कि अगर सिद्धरमैया के इस्तीफे की मांग की खबरें सच हैं तो कांग्रेस से जुड़े 70 प्रतिशत समुदाय की संख्या शून्य हो जाएगी. हम आने वाले दिनों में इस चीज को दिखाएंगे.

हमारी मांग है कि कोई बदलाव न किया जाए

संगठन के अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिना किसी कारण के अगर सिद्धरमैया जैसे दिग्गज नेता को पद से हटाया जाता है, तो हम चुप नहीं रह सकते. हम आंदोलन की योजना बना रहे हैं और शायद 28 मई (गुरुवार) से ही शुरू कर देंगे. रामचंद्रप्पा ने जोर देकर कहा कि उनकी चेतावनी सीधे कांग्रेस और पार्टी आलाकमान को है. उन्होंने कहा कि हमने ही वोट देकर इस सरकार को चुना है. यह सरकार पिछड़े वर्ग और दलित एवं अल्पसंख्यक समुदाय के वोटों के कारण चल रही है. हमारी मांग है कि कोई बदलाव न किया जाए.

यह भी पढ़ें : 28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

क्या 28 मई को सिद्धरमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे?

रामचंद्रप्पा ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी में सिद्धरमैया के कद का कोई दूसरा नेता नहीं है. ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि सिद्धरमैया कुछ दिनों में (संभवतः 28 मई को) मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार उनकी जगह लेंगे. ऐसी खबरें वायरल हुई थीं कि कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धरमैया को राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के लिए रास्ता बनाने को कहा है और उन्हें राज्यसभा सीट सहित पार्टी में एक केंद्रीय भूमिका की पेशकश की है. खबरों के मुताबिक, सिद्धरमैया ने तुरंत यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया.

Previous article नवादा में बकरीद पर पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर
Next article बिहार पुलिस को मिले 19,838 नये सिपाही, महिलाओं और ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों ने भी मारी बाजी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel