[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Shibu Soren Dies : शिबू सोरेन को आदिवासी अधिकारों की खातिर किए गए संघर्ष के लिए याद किया जाएगा, बोले नवीन पटनायक

Shibu Soren Dies : शिबू सोरेन को आदिवासी अधिकारों की खातिर किए गए संघर्ष के लिए याद किया जाएगा, बोले नवीन पटनायक

0
Shibu Soren Dies : शिबू सोरेन को आदिवासी अधिकारों की खातिर किए गए संघर्ष के लिए याद किया जाएगा, बोले नवीन पटनायक
Naveen Patnaik

Shibu Soren Dies : बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा उन्हें आदिवासी और वंचित वर्ग के लोगों के अधिकारों के लिए समर्पित उनकी लड़ाई के लिए याद किया जाएगा. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया. वह 81 वर्ष के थे.

एक राजनीतिक युग का अंत

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन के निधन के साथ ही उस राजनीतिक युग का अंत हो गया है, जिसमें आदिवासी आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि मिली थी. शिबू सोरेन गुर्दे संबंधी समस्याओं के कारण एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज करा रहे थे.

एक प्रमुख आदिवासी नेता थे  शिबू सोरेन : पटनायक

ओडिशा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे पटनायक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ.’’ ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘वह एक प्रमुख आदिवासी नेता थे और उन्हें आदिवासियों और हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की लड़ाई के प्रति उनके समर्पण के लिए याद किया जाएगा. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके शोक संतप्त परिवार, दोस्तों और समर्थकों के साथ हैं. ओम शांति…’’

यह भी पढ़ें : दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे, 81 साल की उम्र में हुआ निधन, झारखंड में 3 दिन का राजकीय शोक

शिबू सोरेन के निधन के बाद तीन दिन का राजकीय शोक

झारखंड सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के सम्मान में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है. झामुमो पार्टी के संस्थापक सोरेन का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया. वह 81 वर्ष के थे. एक बयान में कहा गया है कि सरकार ने इस अवधि के दौरान अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं. राज्य सरकार के सभी कार्यालय चार और पांच अगस्त को बंद रहेंगे.

शिबू सोरेन से जुड़ी ताजा खबरें यहां पढ़ें

Previous article PHOTOS: शिबू सोरेन के आवास में पसरा सन्नाटा, तस्वीरें बयां कर रही हैं भावनाओं की कहानी
Next article Kingdom Box Office Collection Day 4: चौथे दिन विजय देवरकोंडा की ‘Kingdom’ की कमाई में आई थोड़ी सुस्ती, देखें टोटल कलेक्शन
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel