[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar #SheInspiresUs : पीएम मोदी समाज को प्रेरित करने वाली महिलाओं को सौंपेगे अपने सोशल मीडिया अकाउंट

#SheInspiresUs : पीएम मोदी समाज को प्रेरित करने वाली महिलाओं को सौंपेगे अपने सोशल मीडिया अकाउंट

0
#SheInspiresUs : पीएम मोदी समाज को प्रेरित करने वाली महिलाओं को सौंपेगे अपने सोशल मीडिया अकाउंट

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब से कुछ देर पहले ट्‌वीट किया है कि इस महिला दिवस, मैं अपना सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं को समर्पित करूंगा जिनका जीवन और कार्य हमें प्रेरित करता है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा “क्या आप ऐसी महिला हैं? आप प्रेरित करने वाली किसी ऐसी महिला को जानते हैं? प्रधानमंत्री ने आग्रह किया है कि कि हैशटैग शी इंस्पायर अस का इस्तेमाल कर ऐसी कहानियां साझा करें”.

प्रधानमंत्री ने इस ट्‌वीट में #SheInspiresUs के साथ एक मुहिम की शुरुआत की है. इस मुहिम के तहत यह कहा जा रहा है कि जो महिला सशक्त होगी, उनके पास यह अवसर होगा कि वे पीएम मोदी के सोशल मीडिया एकाउंट को टेक ओवर कर लें. इस स्टोरी में वीडियो भी शामिल हो सकता है. अपनी स्टोरी को #SheInspiresUs के साथ ट्‌विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना है. प्रधानमंत्री ने सोमवार को यह ट्वीट कर सोशल मीडिया में हलचल पैदा कर दी थी, ‘‘सोच रहा हूं कि इस रविवार को फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम एवं यूट्यूब पर अपना सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दूं. आप सभी को पोस्ट करूंगा (निर्णय की जानकारी देते हुए).” मोदी के इस ट्वीट को बाद में एक घंटे के भीतर करीब 26 हजार बार रिट्वीट किया गया.

Previous article झारखंड : रेप एंड मर्डर केस में सबसे तेज फैसला, दुमका की अदालत ने तीन दिन में पूरी की सुनवाई, तीन अभियुक्तों को सुनायी फांसी की सजा
Next article बिहार की U19 महिला क्रिकेट टीम का थमा विजय रथ, पुडुचेरी ने 3 विकेट से हराया मैच
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel