[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar SheInspiresUs : पीएम मोदी ने कहा, देश की सुरक्षा कर रही हैं महिला शक्ति

SheInspiresUs : पीएम मोदी ने कहा, देश की सुरक्षा कर रही हैं महिला शक्ति

0
SheInspiresUs : पीएम मोदी ने कहा, देश की सुरक्षा कर रही हैं महिला शक्ति
New Delhi: Prime Minister Narendra Modi and Union Home Minister Amit Shah attend the BJP Parliamentary Party Meeting in New Delhi, Tuesday, March 3, 2020. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI03-03-2020_000025A)

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि महिला शक्ति देश की सुरक्षा कर रही है और उन्हें महिलाओं की अभूतपूर्व उपलब्धियों के बारे में कई प्रेरक कहानियां प्राप्त हो रही हैं. मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रेरणादायक महिला उद्यमी. नारी शक्ति भारत की सुरक्षा कर रही है. महिलाएं खेल एवं नेतृत्व में आगे बढ़ रही हैं. महिला कृषक हमें मार्ग दिखा रही हैं.”

उन्होंने कहा कि उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं की अनेक कहानियां प्राप्त हो रही हैं. ऐसी जीवन यात्रा की और कहानियां साझा करते रहे ‘हैशटैग शीइन्स्पायर्सअस’. गौरतलब है कि सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने पर विचार करने के ट्वीट को लेकर जारी अटकलों पर एक तरह से विराम लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कहा था कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं को सौंपेंगे जिनका जीवन एवं कार्य प्रेरणा देने वाला हो.

उन्होंने लोगों से ऐसी महिलाओं की गाथा उनके साथ साझा करने का अनुरोध किया था. मोदी ने ट्वीट किया था, ‘‘इस महिला दिवस (8 मार्च) पर, मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट ऐसी महिलाओं को सौंप दू्ंगा जिनका जीवन और कार्य हमें प्रेरित करते हैं. इससे लाखों लोगों को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी.”

Previous article कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियां देख आश्वस्त हुआ बाजार, 61 अंक उछला सेंसेक्स
Next article बिहार में होली मिलन समारोह पर कोरोना का असर, सुशील मोदी समेत कई नेताओं ने रद्द किये अपने कार्यक्रम
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel