बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा- राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में प्रदर्शित करना हिंदू धर्म का अपमान

Rahul Gandhi : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 19 जून को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर राहुल गांधी को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भगवान परशुराम के रूप में चित्रित कर उनकी पूजा की. इसपर बीजेपी के नेता शहजाद पूनावाला ने आपत्ति दर्ज कराई है.

By Rajneesh Anand | June 19, 2026 6:34 PM

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें परशुराम के रूप में प्रदर्शित किया. राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में प्रदर्शित करने पर बीजेपी ने सख्य आपत्ति जताई और इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया. वाराणसी में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन, गंगा नदी के किनारे उनकी तस्वीर पर दूध चढ़ाने सहित प्रतीकात्मक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ मनाया, जिसके बाद बीजेपी की आपत्ति आई.

राहुल गांधी को एक हाथ में फरसा और दूसरे में संविधान लिये दिखाया गया

जन्मदिन के जश्न के दौरान इस्तेमाल की गई तस्वीर में राहुल को भगवान परशुराम के रूप में दर्शाया गया. तस्वीर में उनके एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में संविधान की प्रति थी. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस के लिए राहुल गांधी भगवान हो सकते हैं, लेकिन हिंदुओं के लिए नहीं. जिस तरह से राहुल गांधी को भगवान विष्णु के अवतार परशुराम के रूप में दिखाया गया है, उससे पता चलता है कि वे लगातार हिंदू धर्म का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लगातार हिंदू परंपराओं का अपमान करते रहे हैं और अब वोट बैंक की राजनीति के लिए ऐसी हरकतें कर रहे हैं.

कांग्रेस और राहुल ने हिंदू परंपराओं का अपमान किया

शहजाद ने कहा कि राहुल गांधी ने हिंदू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद की बात की. उन्होंने कहा कि राम मंदिर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह महज नाच-गान कार्यक्रम था. उन्होंने बार-बार हिंदू परंपराओं का अपमान किया है और उन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था. उन्होंने दावा किया कि हिंदुओं का अपमान करने का एक लंबा सिलसिला रहा है. हिंदुओं को अपशब्द कहो और वोट बैंक से वाहवाही बटोरो – यही उनकी राजनीति रही है.

ये भी पढ़ें : नीट यूजी परीक्षा : टेलीग्राम को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, 22 जून तक जारी रहेगा प्रतिबंध

ईरान-अमेरिका समझौते पर साइन कर ट्रंप ने पाकिस्तान को किया चारों खाने चित्त, ऐसे फेल हुआ शहबाज शरीफ का प्लान?