[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Shehla Rashid on Pm Modi: क्या बीजेपी में शामिल होना चाहती हैं शेहला राशिद, जानिए उन्होंने क्या कहा

Shehla Rashid on Pm Modi: क्या बीजेपी में शामिल होना चाहती हैं शेहला राशिद, जानिए उन्होंने क्या कहा

0
Shehla Rashid on Pm Modi: क्या बीजेपी में शामिल होना चाहती हैं शेहला राशिद, जानिए उन्होंने क्या कहा
Photo: Social Media, X

Shehla Rashid on Pm Modi: शेहला राशिद एक बार फिर चर्चा में हैं. शेहला राशिद ने पीएम मोदी की सराहना की है. उन्होंने पीएम मोदी को शुक्रिया कहा है. जेएनयू की पूर्व छात्र नेता और बीजेपी की प्रखर आलोचक रहीं शेहला राशिद सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में  कहा है.. शुक्रान मोदी जी. उन्होंने पोस्ट करते हुए कहा कि, लोग पूछते हैं कि क्या आप बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं? क्या आपको एलएस, आरएस मिल रहा है… उन्होंने कहा कि मित्रो.. हमें शांति मिली! यह जीवन भर के लिए काफी है. शुक्राण मोदी जी… गौरतलब है कि शेहला राशिद बीजेपी की घोर आलोचक रही है. हालांकि उन्होंने कई मौकों पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की है.

बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर दिया यह जवाब

शेहला राशिद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि लोग पूछते हैं कि क्या आप बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं? क्या आपको लोकसभा (LS), आरएस (RS) मिल रहा है… अपने ट्वीट में राशिद ने कहा कि मित्रो.. हमें शांति मिली है! यह जीवन भर के लिए काफी है. अपने ट्वीट में राशिद ने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है कि वो बीजेपी में शामिल होने की सोच रही हैं.

बुधवार को भी की थी पीएम मोदी का तारीफ

गौरतलब है कि पीएम मोदी के दौरे से एक दिन पहले यानी बुधवार को भी शेहला राशिद ने पीएम मोदी की तारीफ की थी. पीएम मोदी के इस कदम की जेएनयू (JNU) की पूर्व छात्र नेता और बीजेपी आलोचक रहीं शेहला राशिद ने तारीफ की थी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था सलाम मोदी जी. गौरतलब है कि आज यानी गुरुवार को पीएम मोदी ने विकसित भारत, विकसित जम्मू-कश्मीर कार्यक्रम के तहत करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है जम्मू-कश्मीर- पीएम मोदी

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी गुरुवार को जम्मू कश्मीर में एक सभा के दौरान कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्र रूप से जम्मू कश्मीर सांस ले रहा है. अपने कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस पर अनुच्छेद 370 पर न केवल जम्मू-कश्मीर के लोगों को बल्कि पूरे देश को गुमराह करने का आरोप लगाया.

Also Read: Delhi Liquor Policy Case: संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने इतने दिन बढ़ाई हिरासत

Previous article Viral: फ्लाइट में सीट से गायब गद्दा देखकर महिला पैसेंजर रह गई दंग, इंडिगो ने दिया सफाई
Next article झारखंड में कानून व्यवस्था चौपट, पुलिस लगी है वसूली में, बोकारो में बोले बाबूलाल मरांडी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel