[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Shashi Tharoor : भारत की हुई बड़ी जीत! शशि थरूर ने कही खरी बात, कोलंबिया ने बदला सुर

Shashi Tharoor : भारत की हुई बड़ी जीत! शशि थरूर ने कही खरी बात, कोलंबिया ने बदला सुर

0
Shashi Tharoor : भारत की हुई बड़ी जीत! शशि थरूर ने कही खरी बात, कोलंबिया ने बदला सुर
Shashi Tharoor in Colombia

Shashi Tharoor : भारत लगातार पाकिस्तान की सच्चाई को दुनिया के सामने ला रहा है. आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए भारत अपने पड़ोसी देश की पोल खोल रहा है. इस क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबिया में पाकिस्तान के दोहरे चेहरे को बेनकाब किया. प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबिया सरकार और विपक्षी नेताओं से मुलाकात की और आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्थिति स्पष्ट की. इस दौरान भारत ने सीमा पार से प्रायोजित आतंकवादी गतिविधियों और उन्हें समर्थन देने वालों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई तेज करने पर जोर दिया. भारत की ओर से स्पष्ट तौर पर कहा गया कि अब समय आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए जाएं.

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में कई अहम राजनीतिक और कूटनीतिक बैठकें कीं. इस दौरान भारत ने कोलंबिया सरकार के एक बयान पर घोर निराशा जाहिर की, जिसमें पाकिस्तान में जानमाल के नुकसान पर संवेदना व्यक्त की गई थी. भारतीय विरोध के बाद कोलंबिया ने अपना रुख बदलते हुए आधिकारिक रूप से बयान वापस ले लिया. कोलंबिया की उप विदेश मंत्री सुश्री रोसा योलांडा विलाविसेनियो ने कहा कि हमें भारत से जो स्पष्टीकरण और विस्तृत जानकारी मिली है, उससे हमें अब वास्तविक स्थिति का बेहतर अंदाजा है. हम रचनात्मक बातचीत आगे भी जारी रखेंगे.

शशि थरूर ने एक्स पर क्या लिखा

शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एएनआई के वीडियो को री–पोस्ट किया. इसमें  एएनआई ने लिखा– कोलंबिया ने आधिकारिक तौर पर अपना वह बयान वापस ले लिया है, जिसमें उसने भारतीय हमलों के बाद पाकिस्तान में हुई मौतों पर संवेदना व्यक्त की थी. इससे पहले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे शशि थरूर ने चिंता जताते हुए कहा था – हम (भारत) कोलंबिया सरकार की प्रतिक्रिया से थोड़े निराश हैं.

Previous article JAC Board 12th Result 2025 SMS Check: वेबसाइट हो गई स्लो! SMS से ऐसे पाएं झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
Next article अर्जुन पुरस्कार विजेता सलीमा टेटे की कोच प्रतिमा बरवा का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel