X अकाउंट बंद करना गलत फैसला, Cockroach Janata Party पर आया शशि थरूर का रिएक्शन

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने “Cockroach Janata Party” के उभरने पर दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वह इस नए राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर काफी उत्सुक हैं. उन्हें लगता है कि इससे विपक्ष के लिए नई राजनीतिक संभावनाएं बन सकती हैं.

By Amitabh Kumar | May 22, 2026 10:27 AM

शशि थरूर ने “Cockroach Janata Party” को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सिर्फ पांच दिनों में इंस्टाग्राम पर 1.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स जुटाना दिखाता है कि युवा किस तरह अपनी नाराजगी और भावनाएं जाहिर करना चाहते हैं. थरूर ने कहा कि युवाओं की इस आवाज को दबाना ठीक नहीं है और X पर अकाउंट बंद करना गलत फैसला है.

शशि थरूर के मुताबिक, लोकतंत्र में असहमति, व्यंग्य, हास्य और गुस्से के लिए भी जगह होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अभी यह आंदोलन आगे क्या रूप लेगा, कहना मुश्किल है, लेकिन उम्मीद है कि इससे जुड़े युवा अपनी एनर्जी को मेन स्ट्रीम की राजनीति या वोट के जरिए बदलाव की ताकत में बदलेंगे. थरूर ने इसे विपक्ष के लिए भी बड़ा मौका बताया और कहा कि विपक्ष को इस भावना को समझना चाहिए.

CJP अब सिर्फ इंटरनेट ट्रेंड नहीं

सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रही “Cockroach Janta Party (CJP)” अब सिर्फ इंटरनेट ट्रेंड नहीं रह गई है, बल्कि यह युवाओं के मूड और उनकी नाराजगी की बड़ी अभिव्यक्ति बनती दिख रही है. थरूर ने The Indian Express को दिए इंटरव्यू में कहा कि CJP का उभार बताता है कि देश के युवा मौजूदा राजनीति से कितने निराश हैं. वे अपनी बात नए तरीकों से रखना चाहते हैं. थरूर ने इस ट्रेंड को मेन स्ट्रीम की राजनीति के लिए एक संकेत बताया. उन्होंने कहा कि इससे राजनीति की कमियां और बदलाव की संभावनाएं दोनों सामने आ रही हैं.

यह भी पढ़ें : Cockroach Janta Party का X अकाउंट भारत में ‘withheld’ हुआ, आखिर इसका मतलब क्या है और ये बैन से कितना अलग है?