[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Shashi Tharoor On Advani: शशि थरूर ने जमकर की आडवाणी की तारीफ, पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी पर कही यह बात

Shashi Tharoor On Advani: शशि थरूर ने जमकर की आडवाणी की तारीफ, पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी पर कही यह बात

0
Shashi Tharoor On Advani: शशि थरूर ने जमकर की आडवाणी की तारीफ, पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी पर कही यह बात
Shashi Tharoor On Advani

Shashi Tharoor On Advani: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. विरोध की शुरुआत शशि थरूर के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से हुई, जब शनिवार को थरूर ने आडवाणी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी. कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा “आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके 98वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, उनकी विनम्रता और शालीनता तथा आधुनिक भारत की दिशा तय करने में उनकी भूमिका अमिट है.”

शशि थरूर ने जमकर की आडवाणी की तारीफ

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के लंबे सार्वजनिक जीवन और सेवा को एक घटना तक सीमित करना अनुचित है. थरूर ने यह भी कहा कि जब पंडित जवाहरलाल नेहरू के पूरे राजनीतिक जीवन का आकलन चीन संबंधी झटके से नहीं किया जा सकता और इंदिरा गांधी का आकलन केवल आपातकाल से नहीं किया जा सकता, तो ऐसे में ‘‘हमें आडवाणी जी के प्रति भी यही शिष्टाचार दिखाना चाहिए.’’ अपने पोस्ट में थरुर ने आडवाणी को एक सच्चे राजनेता के रूप में वर्णित किया है, जिनका सार्वजनिक जीवन अनुकरणीय रहा है.

थरूर के पोस्ट का विरोध

शशि थरूर के पोस्ट के जवाब में एक वकील ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया “माफ कीजिए श्रीमान थरूर, इस देश में ‘घृणा के बीज’ (खुशवंत सिंह के शब्दों में) फैलाना जनसेवा नहीं है.” वकील का संकेत राम जन्मभूमि आंदोलन में आडवाणी की भूमिका की ओर था. खुशवंत सिंह ने अपनी किताब ‘द एंड ऑफ इंडिया’ में  आडवाणी के खिलाफ इस शब्द का इस्तेमाल किया था.

थरूर ने दिया वकील को जवाब

वकील के पोस्ट का जवाब देते हुए थरूर ने कहा “सहमत हूं संजय उवाच, लेकिन उनकी लंबी सेवा को एक प्रकरण तक सीमित करना, चाहे वह कितनी भी महत्वपूर्ण क्यों न हो, अनुचित है.” बता दें, बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को इस साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया है. उन्होंने 1990 में रथयात्रा के माध्यम से राम जन्मभूमि आंदोलन का नेतृत्व किया था.

कांग्रेस ने बयान से काटी कन्नी

कांग्रेस पार्टी ने शशि थरूर की ओर से बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ किये जाने से खुद को अलग कर लिया है. रविवार को पार्टी ने कहा कि वह व्यक्तिगत हैसियत से अपनी बात कह रहे हैं. उनका केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य के रूप में ऐसा करना पार्टी की लोकतांत्रिक और उदार भावना को दर्शाता है.  कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा ‘‘हमेशा की तरह, डॉ. शशि थरूर अपनी बात कह रहे हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपने आप को उनके हालिया बयान से अलग रखती है.’’ खेड़ा ने यह भी कहा कि कांग्रेस सांसद और CWC सदस्य के रूप में उनका ऐसा करना कांग्रेस की विशिष्ट लोकतांत्रिक और उदारवादी भावना को दर्शाता है. (इनपुट भाषा)

Previous article हुसैनाबाद में संचालित दो क्लिनिक सील
Next article जाम के कारण 10 मिनट का रास्ता तय करने लग रहा आधा घंटा
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel