[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National उत्तर प्रदेश किसे कहते हैं? NEET UG परीक्षा विवाद के बीच शशि थरूर ने किया ऐसा पोस्ट, भारी बवाल

उत्तर प्रदेश किसे कहते हैं? NEET UG परीक्षा विवाद के बीच शशि थरूर ने किया ऐसा पोस्ट, भारी बवाल

0
उत्तर प्रदेश किसे कहते हैं? NEET UG परीक्षा विवाद के बीच शशि थरूर ने किया ऐसा पोस्ट, भारी बवाल
Shashi Tharoor

NEET UG 2024: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने एक्स पर एक परीक्षा को लेकर मजाकिया पोस्ट किया. थरूर ने पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें एक पेज में सवाल और उसके जवाब नजर आ रहे हैं. जिसमें पूछा गया था कि उत्तर प्रदेश किसे कहते हैं? सवाल के जवाब ऐसे हैं, जिससे विवाद बढ़ गया. थरूर ने पोस्ट के साथ लिखा, शानदार, उसके बाद परीक्षा पे चर्चा का हैशटैग भी लगाया.

शशि थरूर को केंद्रीय मंत्री ने दिया करारा जवाब

शशि थरूर के पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की प्रतिक्रिया आई है. जिसमें उन्होंने कांग्रेस सांसद को करारा जवाब दिया है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया, सिरियसली, शशि थरूर, क्या आप इस विमर्श को इस स्तर तक ले जाना चाहते हैं? उत्तर प्रदेश न केवल हमारी सभ्यता में अपने योगदान के लिए जाना जाता है, बल्कि इसने असंख्य साहित्यिक प्रकाशकों, राजनीतिक दिग्गजों और सफल व्यक्तियों को भी जन्म दिया है. विडंबना यह है कि यह प्रथम परिवार का भी घर है, जिसे सभी कांग्रेस नेता नमन करते हैं. सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में शिक्षित होने के विशेषाधिकार के बावजूद, मुझे आश्चर्य है कि आपने इस तरह पूरे राज्य को स्टीरियोटाइप, तुच्छ और व्यंग्यात्मक बनाने का विकल्प चुना. मेरे मित्र, गंभीर आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता है.

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी दिया करारा जवाब

शशि थरूर के पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने करारा जवाब देते हुए कहा, बेशर्मी भरी राजनीति. यही कांग्रेस का तरीका है. उन्होंने शशि थरूर पर तंज कसते हुए आगे कहा, स्व-घोषित वैश्विक नागरिक ने बखूबी प्रदर्शित किया है. उन्होंने सैम पित्रोदा को भी इस मामले में लताड़ा. केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने लिखा, यूपी के साथ ऐसा अपमान निंदनीय है. इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए.

Also Read: NEET UG 2024: ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 में केवल 813 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, कदाचार के आरोप में 63 बाहर

Previous article तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच घायल, एक रेफर
Next article विधिक जागरूकता शिविर में लोगों को किया जागरुक
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel