[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Sharad Pawar Video : अनार लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के पास पहुंचे शरद पवार

Sharad Pawar Video : अनार लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के पास पहुंचे शरद पवार

0
Sharad Pawar Video : अनार लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के पास पहुंचे शरद पवार
शरद पवार (बाएं) पीएम मोदी (दाएं)

Sharad Pawar Video : एनसीपी (शरद गुट) प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को संसद में किसानों के अनार मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उनके संसद से निकलते समय का वीडियो सामने आया है. वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. जब पत्रकारों ने मोदी से मुलाकात के संबंध में पवार से सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि सतारा और फलटण के अनार किसानों के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात की है. उनको अनार भी भेंट किया.

शरद पवार से जब पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या राजनीति पर भी चर्चा हुई? तो उन्होने कहा, ”बैठक में कोई ऐसी चर्चा नहीं हुई जिसका संबंध राजनीति से हो.” महाराष्ट्र में शरद पवार महा विकास अघाड़ी गुट में शामिल हैं. इस गठबंधन में कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना भी शामिल है. पीएम मोदी के शरद पवार से मुलाकात के अलग मायने भी निकाले जा रहे हैं.

Read Also : Sharad Pawar Birthday: सोनिया गांधी और शरद पवार के बीच था 36 का आंकड़ा! इन दो बातों से समझें पूरा माजरा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट क्या था?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने फिर से सरकार बनाई. लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाली इस चुनाव में महा विकास अघाड़ी (MVA) पस्त हो गई. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 132, शिवसेना ( एकनाथ शिंदे) ने 57 और NCP (अजित पवार) ने 41 सीटे पर जीत दर्ज की. जबकि, कांग्रेस के नेतृत्व गठबंधन 46 सीटों पर सिमट गया. शिवसेना (उद्धव) 20, कांग्रेस 16 और NCP (शरद पवार) के हिस्से 10 सीटें ही आ सकी. 2 सीटें सपा ने जीती हैं, वहीं 10 सीटें अन्य के खाते में गईं.

शरद पवार ने क्यों बनाई अलग पार्टी?

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी बनाई थी. सोनिया गांधी ने 15 मई, 1999 को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई, जिसमें उनके विदेशी मूल का मुद्दा उठा. बैठक में पी.ए. संगमा के सुर विरोधी थे. संगमा का साथ शरद पवार और तारिक अनवर ने दिया. इसके बाद इन्हें पार्टी से 6-6 वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया. कुछ बड़े नेता इस तीकड़ी के साथ आए और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का गठन किया.

Previous article Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू-सोनू की नजदीकियों ने भिड़े की बढ़ाई टेंशन, दोनों की शादी में होगा हंगामा
Next article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स ने दिया अरमान को 8 दिनों का अल्टीमेटम, क्या अभीरा संग तलाक होगा फाइनल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel