[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar बीबीसी डॉक्यूमेंट्री: SFI ने चलाई बीबीसी डॉक्यूमेंट्री तो जवाब में ABVP ने दिखाई द कश्मीर फाइल्स

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री: SFI ने चलाई बीबीसी डॉक्यूमेंट्री तो जवाब में ABVP ने दिखाई द कश्मीर फाइल्स

0
बीबीसी डॉक्यूमेंट्री: SFI ने चलाई बीबीसी डॉक्यूमेंट्री तो जवाब में ABVP ने दिखाई द कश्मीर फाइल्स

BBC Documentary: हैदराबाद विश्वविद्यालय में कल यानी गुरुवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने बीबीसी के विवादास्पद वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग का आयोजन किया था. इसके जवाब में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की छात्र शाखा एबीवीपी (ABVP) की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में विवादास्पद फिल्म द कश्मीर फाइल्स का प्रदर्शन किया. गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से बीबीसी के वृत्तचित्र इंडिया : द मोदी क्वेश्चन के प्रदर्शन पर रोक लगाई हुई है. वहीं, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एसएफआई और ABVP के छात्रों के बीच आपस में भिड़ंत की भी खबर है.

एसएफआई ने कही यह बात: वहीं, एसएफआई ने बाद में सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि एसएफआई के आह्वान पर गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडिया- द मोदी क्वेश्चन डॉक्यूमेंट्री की सफल स्क्रीनिंग की झलकियां. एसएफआई ने कहा कि इसे देखने के लिए 400 से अधिक छात्र आए, जिन्होंने दुष्प्रचार और अशांति पैदा करने के एबीवीपी के प्रयासों को विफल कर दिया. एसएफआई छात्र समुदाय को सलाम करता है जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परिसर में लोकतंत्र के लिए खड़े हुए हैं.

ABVP ने किया द कश्मीर फाइल्स का प्रदर्शन: एसएफआई की ओर से दिखाए गए इंडिया- द मोदी क्वेश्चन के बाद एबीवीपी के छात्रों ने आज विश्वविद्यालय परिसर में द कश्मीर फाइल्स का प्रदर्शन किया. गौरतलब है कि विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा कश्मीरी हिंदुओं की हत्याओं के बाद कश्मीर से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन को दर्शाती है.

जेएनयू में हुआ था जमकर जमकर बवाल: गौरतलब है कि इससे पहले जेएनयू में पीएम मोदी पर प्रतिबंधित बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के दौरान जमकर बवाल हुआ था. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों ने बीते दिन बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने की घोषणा की थी. लेकिन इसके बाद वहां हंगामा हो गया. जेएनयू के छात्रों ने आरोप लगाया कि एबीवीपी की ओर से पथराव किया गया. जिसके बाद जेएनयू के छात्रों ने वसंत कुंज पुलिस थाने की ओर मार्च किया, और थाने के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया था.

भाषा इनपुट के साथ 

Previous article Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अगले दो-तीन दिनों में पारा गिरने की उम्मीद
Next article Australian Open 2023: सानिया मिर्जा का हार के साथ हुआ ग्रैंडस्लैम करियर का अंत, फाइनल में हारी भारतीय जोड़ी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel